फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भैंस को पानी पिलाने गए किशोर की जोहड़ में डूबने से गई जान

Mon, 25 Aug 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद - फोटो : तस्करों से बरामद कछुए।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव साकरोड़ में भैंस को पानी पिलाने गए 16 वर्षीय नकुल की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। मृतक का दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बौंद कलां पुलिस थाना से जांच अधिकारी एचसी श्रीभगवान ने बताया कि नकुल रविवार को दिन में भैंस को जोहड़ में पानी पिलाने गया था। इसी बीच भैंस जोहड़ के बीच में चली गई। वह भैंस को निकालने के लिए जोहड़ में प्रवेश कर गया। वह तैरना नहीं जानता था। इसके चलते वह गहरे पानी मेें डूब गया। जोहड़ किनारे बैठे अन्य पशुपालक नकुल को बचाने के लिए जोहड़ में कूद पड़े। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नकुल को पानी से बाहर निकाला जा सका। उसे बेहोश अवस्था में बौंद कलां सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दादरी नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

12वीं पढ़ता था नकुल

नकुल कक्षा बारहवीं में पढ़ता था। उनके पिता संदीप मजदूरी करते हैं। संदीप को अब संतान के रूप में दो बेटी व एक बेटा बचे हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें