फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नई कृषि विपणन नीति रद्द करने की उठाई मांग

Mon, 25 Aug 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। खरीफ फसल सीजन 2023 में कपास बीमा क्लेम में घोटाले की जांच करवाने व मुआवजा की मांग के लिए संयुक्त किसान मोर्चा का अनाज मंडी में धरना 39 वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता राजेश भांडवा व धर्मपाल हडौदा ने की। धरने का संचालन सत्यवीर भांडवा ने किया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता राजकुमार हडौदी ने कहा कि किसानों का मुआवजा बकाया है। बीमा कंपनियों की ओर से गोलमाल किया गया है।

किसान नेता ने कहा कि खेती को डब्लूटीओ (विश्व व्यापार संगठन) से बाहर लाया जाए। नई कृषि विपणन नीति रद्द हो और मुक्त व्यापार समझौता रद्द किया जाए। एमएसपी की गारंटी का कानून बने। किसानों का कर्ज माफ हो। किसानों व मजदूरों को बिजली बिल से राहत मिले।

इस मौके धन सिंह, नसीब मोद, हवा सिंह, प्रताप सिंह, रमेश कुमार भांभू, राजेश कुमार भांडवा, ओमप्रकाश खोरड़ा, महीपाल कारी, नरेश कुमार, नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


अन्नदाता की उपेक्षा करना लोकतंत्र की आत्मा को कमजोर करना है :

किसानों के धरने पर वक्ताओं ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं को अनदेखा करना सहीं नहीं है। उन्होंने सरकार से अपील की कि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य मिले और नीतियां उनके हित में बनाई जाएं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि अन्नदाता की उपेक्षा करना लोकतंत्र की आत्मा को कमजोर करना है। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें