बौंदकलां। गांव सांजरवास निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही 8 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने पांच नामजद समेत सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में घायल देवेंद्र ने बताया कि 22 अप्रैल को रात 9 बजे वह अपने खेत मे तूड़ी लाने के लिए बैठा हुआ था और वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान गांव का सुनील भी उसके पास बैठा हुआ था। तभी बिज्जे पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर उससे झगड़ा करने लगा। बाद में उसने थोड़ा दूर जाकर फोन करके धर्मपाल, अमित, जतिन और अन्य लोगों को बुला लिया। घायल का आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपी गाड़ी में आए और डंडे लेकर उसकी ओर बढ़े।
बाद में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और नीचे गिराकर लात-मुक्के मारे। इसके बाद सुनील व मुकेश ने उसका बचाव किया और डायल 112 पर जानकारी दी। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी मौके से भाग गए।