फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सेवा का नया रंग...खाकी ने रक्ततदान से पेश की जनसेवा की मिसाल

Sun, 14 Jun 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते पुलिस टीम। विज्ञप्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए महिला पुलिस थाने में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। साथ ही समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठता का परिचय दिया तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुलिस कल्याण निरीक्षक राजबाला ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती रही है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें