फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मानसिक रूप से परेशान युवक ने सरपंच के घर लगाया फंदा

Sat, 28 Jun 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 पोस्टमार्टम के लिए शवगृह के पास मौजूद पुलिसकर्मी व जांच अधिकारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव काकड़ोली हुक्मी गांव के सरपंच के घर पर मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने फंदा लगा लिया। मृतक मूल रूप से प्रवासी बताया जा रहा है और पांच माह से काकड़ोली हुक्मी में रह रहा था। अब बाढड़ा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई सोमबीर ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान था और मंदबुद्धि था। ग्रामीणों ने शुरुआत में उससे नाम-पता पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद ग्रामीणों के घर पर काम करने लगा और बदले में ग्रामीण उसे रोटी दे देते थे।
अब कुछ दिनों से वह सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार के खेत में रह रहा था और वहीं पर पशुओं और खेती का काम करता था। वे उसे खाना देते और कमरे में ही रहने के लिए जगह दी थी। वीरवार को रमेश उसे खेत में छोड़कर आया और सुबह बाढड़ा चला गया। शाम को रमेश के भाई खेत में पशुओं को संभालने के लिए गए थे। उसी दौरान जब वे खेत में बने कमरे में पहुंचे तो युवक पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन

हादसे की सूचना रमेश व पुलिस को दी। पुलिस ने शाम को ही शव उतारकर दादरी शव गृह में रखवा दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने सरपंच व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए और शव का पोस्टमार्टम कराया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के दाहिने हाथ पर ओम का टैटू बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें