फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राम कटोरा धाम में विशाल मेला, दंगल व भंडारे का आयोजन आज

Sun, 01 Mar 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। ढाणी गुजरान स्थित पावन स्थल राम कटोरा धाम में दो मार्च को परमहंस बाबा सहज गिरी की पावन स्मृति में विशाल मेले व भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर आसपास के दर्जनों गांवों में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर बाबा सहज गिरी के श्री चरणों में धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन महंत अलोप गिरी के सानिध्य में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महंत आजाद गिरी भोजानेश्वर धाम, चूरू राजस्थान से पधारेंगे। मेले के तहत सुबह सवा आठ बजे यज्ञ होगा। इसके बाद सुबह सवा 10 बजे भंडारा प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। सुबह सवा 10 बजे से भव्य जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें कलाकार प्रस्तुतियां देकर भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। दोपहर तीन बजे कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के नामी पहलवान भाग लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें