फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल पहुंची एक्स-रे कवर की खेप, नौ महीने से खुले ही पड़े थे एक्स-रे

Sat, 07 Feb 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के कक्ष में रखे एक्स-रे कवर।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के नागरिक अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में पिछले लंबे समय से एक्स-रे कवर का अभाव होने से 300 से अधिक एक्स-रे रिपोर्ट खुले में धूल फांक रही थी। यह सभी एक्स-रे मेडिकल लीगल केस (एमएलसी) से जुड़े हुए हैं जिनका इस्तेमाल न्यायिक मामलों में साक्ष्य के तौर पर होता है। लंबे इंतजार के बाद अब विभाग के पास पांच हजार एक्स-रे कवर पहुंचे हैं। जिससे इन एक्स-रे रिपोर्ट को कुछ हद तक सुरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल में पिछले नौ महीनों से कवर के अभाव में खुले एक्स-रे पर नमी और धूल के कण जमा हो रहे थे जिससे उनकी गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। लंबे समय से कवर न होने के कारण इन एक्स-रे रिपोर्ट पर स्क्रैच या अन्य क्षति पहुंच रही थी। रेडियोग्राफर और वादियों के लिए परेशानी का कारण बने एक्स-रे कवर की गंभीर समस्या को देखते हुए पिछले दिनों अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने इस पर काम शुरू किया।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि रेडियोग्राफर कक्ष में रखे एक्स-रे को गवाही के तौर पर न्यायालय में भी पेश किया जाता है। एक्स-रे रिपोर्ट के सही नहीं पाए जाने पर वादी को न्याय मिलने में परेशानी हो सकती हैं। रेडियोग्राफर ने यह भी बताया था कि एक्स-रे रिपोर्ट हादसों के बाद संबंधित चिकित्सा अधिकारी की ओर से करवाई जाती हैं और उनका कानूनी महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें