फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नीलगायों का झुंड सामने आने से अनियंत्रित होकर सतनाली डिस्ट्रीब्यूटरी में गिरी कार, चालक की मौत

Fri, 27 Feb 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सतनाली डिस्ट्रीब्यूटरी में गिरकर क्षतिग्रस्त हुई कार।  - फोटो : 1
विज्ञापन
कादमा। गांव कादमा से धनासरी के रास्ते पर वीरवार सुबह अचानक नीलगायों का झुंड आने से एक कार अनियंत्रित होकर सतनाली डिस्ट्रीब्यूटरी में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक करीब 42 वर्षीय मुकेश गांव कादमा का रहने वाला था। हादसे के समय डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी नहीं था। शव का पोस्टमार्टम दादरी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि मुकेश खेतीबाड़ी व गाड़ी चलाकर अपने परिवार की आजीविका चलाता था। वीरवार को वह कार में सवार होकर कादमा से धनासरी की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब वह सतनाली डिस्ट्रीब्यूटरी के पास पहुंचा तो नहर के रास्ते पर अचानक नीलगायों का झुंड आ गया। उनसे बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार डिस्ट्रीब्यूटरी में जा गिरी। डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी न होने के कारण तेज आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुकेश को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पाकर मृतक के परिजन व बाढड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाढड़ा थाना पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल सोमबीर ने बताया कि मृतक के भाई मनोज के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक एक बेटे का पिता था। जिला पार्षद अशोक कादमा व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश काफी मिलनसार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें