फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
A car bump on a tree, driver died - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
गांव मांढ़ी पिरानु के पास सड़क पर आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जुई निवासी साहिल के रूप में हुई है और बाढड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बाढड़ा थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि गांव जुई निवासी साहिल अपनी वरना गाड़ी लेकर बाढड़ा से दादरी जा रहा था। जब वह गांव मांढ़ी पिरानु के पास पहुंचा तो सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और पेड़ से टकरा गई। घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कागजी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें