फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर के सबसे व्यस्त तहसील रोड पर चैंबर का ढक्कन टूटने से बना गड्ढा, हादसों का बना अंदेशा

Sat, 07 Feb 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
भगवान परशुराम चौक के समीप तहसील रोड पर चैंबर का ढक्कन टूटने से बना गड्ढा। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में एक तरफ तो मुख्य मार्गों व बाजारों को स्मार्ट रोड व स्मार्ट बाजार के तौर पर विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ हालात ये हैं कि शहर के सबसे मुख्यमार्गों में शामिल तहसील रोड पर बरसाती पानी की निकासी के लिए डाली गई पाइपलाइन के मैनहोल के साथ लगता चैंबर पिछले कई दिनों से टूटा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि लघु सचिवालय इसी रोड पर होने के कारण सभी अधिकारियों का आवागमन भी यहीं से होता है, उसके बावजूद इस गंभीर समस्या पर अभी तक किसी का ध्यान नहीं गया है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालक और पैदल राहगीर इसमें गिरकर चोटिल न हों, इसके लिए स्थानीय दुकानदारों द्वारा इसमें डंडा लगाकर ऊपर लाल रंग का कपड़ा लटकाया गया है। ताकि वाहन चालक दूर से ही इसे देखकर सतर्क हो जाएं और हादसों से बच सकें।
विज्ञापन

हर रोज हजारों लोगों का होता है आवागमन
बता दें कि दादरी के भगवान परशुराम चौक से तहसील रोड की तरफ चलते ही महज कुछ कदम पर बरसाती पानी निकासी के लिए डाली गई पाइपलाइन पर मैनहोल बनाया हुआ है। आसपास का पानी इसमें जा सके, इसके लिए मैनहोल के तीन तरफ चैंबर बनाकर उन पर लोहे के ढक्कन लगाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से एक चैंबर का ढक्कन पूरी तरह टूट कर गड्ढे का रूप ले चुका है। जबकि तहसील रोड से हर रोज हजारों की संख्या में वाहन चालकों व पैदल राहगीरों का आवागमन होता है। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल तहसील रोड पर बनी यह परेशानी लोगों को काफी परेशान कर रही है।
बन जाते हैं जाम के हालात, रात को गड्ढे में गिरने का खतरा
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल होने के कारण यहां से काफी संख्या में वाहनों का आवागमन लगा रहता है। मैनहोल के साथ बने चैंबर का ढक्कन टूटने से इस क्षेत्र में सड़क महज सिंगल लेन बनकर रह जाती है। जिससे यहां दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि दिन के समय तो किसी तरह गड्ढे में गिरने से बचाव हो जाता है लेकिन शाम को अंधेरा होने के बाद लोगों को इसमें गिरने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

वर्जन
तहसील रोड पर मैनहोल के साथ बने चैंबर का ढक्कन जल्द दुरुस्त करवा दिया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मुकेश कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें