फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नाके पर 99 वाहन जांचे, 12 के चालान व एक को जब्त किया

Sat, 19 Sep 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव पैंतावास नाके पर गाड़ियों की चैकिंग करते हुए पुलिसकर्मी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शराब की अवैध तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रातभर जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी। स्पेशल नाका चेकिंग अभियान के तहत 17/18 सितंबर की रात दादरी-महेंद्रगढ़ रोड स्थित आदमपुर नाके पर पुलिस ने सख्त नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान जिले की सीमा से आने-जाने वाले वाहनों को रोककर तलाशी ली गई और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। नाकाबंदी की कमान डीएसपी साहिल ढिल्लो ने खुद संभाली। उनके नेतृत्व में कमांडो दस्ते सहित 23 पुलिसकर्मी पूरी रात नाके पर तैनात रहे। इस दौरान छोटे-बड़े कुल 99 वाहनों को रोककर तलाशी ली गई।
यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के 12 चालान किए गए, जबकि नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एक वाहन को इंपाउंड किया गया।
डीएसपी साहिल ढिल्लो ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए जिले की सीमाओं पर मजबूत नाकाबंदी जरूरी है। संदिग्ध गतिविधियों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें