फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

172 गांवों के 97 हजार उपभोक्ताओं को दो घंटे अतिरिक्त बिजली मिलेगी

विज्ञापन
रेलवे रोड बिजली सब स्टेशन का पावर ग्रिड। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। एक माह से आरडीएस (ग्रामीण) फीडरों पर लगाए जा रहे बिजली कटों से 172 गांवों के करीब 97 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। इन उपभोक्ताओं को राहत देते हुए अब बिजली निगम ने नया शेड्यूल जारी किया है। अब जिले के 61 आरडीएस फीडर पर रात के समय लगने वाले चार में से दो घंटे के बिजली कट को बंद कर दिया है, जिससे लोगों को गर्मी में राहत मिलेगी। फसल कटाई सीजन के चलते दिन के समय लगने वाले बिजली कटों का शेड्यूल भी बदला है। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश मिलने पर की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार से जिले के सभी आरडीएस फीडरों पर दो घंटे अतिरिक्त सप्लाई शुरू कर दी गई है। पानीपत थर्मल प्लांट की दो यूनिट खराब होने के बाद से ही दादरी समेत प्रदेश के कई जिलों में पिछले एक माह से बिजली संकट गहराया हुआ है। अब थर्मल प्लांट की एक यूनिट शुरू हो गई है, जिससे दादरी समेत अन्य डिविजन को अब ज्यादा बिजली आपूर्ति मिलने लगी है। इसके मद्देनजर अब बिजली निगम ने ग्रामीण फीडरों की बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल तैयार किया है। नए शेड्यूल से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह आठ से दस और फिर दोपहर 12 से शाम चार घंटे तक बिजली रहती थी। रात में 10 से 12 और 12 से 2 बजे तक बिजली कट लगते थे। इस लिहाज से गांवों में दिन के समय छह घंटे और रात के समय पांच घंटे बिजली आपूर्ति होती थी, लेकिन अब इसमें फेरबदल किया गया है। ग्रामीण फीडरों पर रात के समय दो घंटे बिजली आपूर्ति अब बढ़ाई गई है। निगम अधिकारी के अनुसार मंगलवार से जिले के सभी आरडीएस फीडरों पर आदेश का पालन सुनिश्चित कर दिया है।
अब ये रहेगा पावर कट का नया शेड्यूल
नए शेड्यूल मुताबिक अब रात को दस से 12 बजे तक बिजली कट नहीं लगेगा। रात को 12 से 2 वाला कट अभी रहेगा। गांवों में पहले सुबह आठ से दस बिजली आपूर्ति की जाती थी, लेकिन अब यह सुबह छह से आठ बजे तक होगी। इसके बाद दोपहर 12 से शाम चार बजे तक गांवों में बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

दादरी सब अर्बन के 27 गांवों को मिलेगी राहत
नए शेड्यूल से दादरी सब अर्बन के 27 गांवों को फायदा मिलेगा। इनमें समसपुर, रावलधी, रामनगर, घसोला आदि गांव शामिल हैं। इनमें से कुछ गांव तो शहर के साथ लगते हैं और इनमें रेलवे रोड सब स्टेशन से ही बिजली आपूर्ति की जाती है।
सभी 61 आरडीएस फीडरों पर रात दस से 12 बजे तक लगने वाला बिजली कट बंद कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों द्वारा भेजे गए नए शेड्यूल के अनुसार ही हमने जिले के आरडीएस फीडरों पर दो घंटे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी है। - सुरेंद्र कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें