फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 94 युवाओं को मिला रोजगार, सपनों को लगेंगे पंख

Mon, 22 Apr 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से गांव आदमपुर में रोजगार मेला और चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 94 युवाओं का चयन रोजगार के लिए किया। इसी दौरान संगठन की ओर से गांव कालियावास में रक्तदान शिविर लगाया गया। इनकी अध्यक्षता लीलाराम जांगड़ा और कालू श्योराण ने की। इनमें बलबीर बूरा और दिव्यांग नागरिक हरकेश पिलानिया मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


संगठन की युवा इकाई के अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल बलवान साहू ने बताया कि मेले में आए कंपनियों के प्रतिनिधि प्रवेश दलाल, अरविंद, शशांक शुकला, प्रद्युम्न आदि ने सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए शिक्षित युवाओं के साक्षात्कार लिए। मेले में 196 युवाओं ने पंजीकरण करवाया। इनमें से ल्यूमैक्स ने 34, गैरेज टूल ने 27, म्यूसई कंपनी ने 20, शिवम ने 13 युवाओं को रोजगार दिया।
चिकित्सा शिविर में गीतांजलि अस्पताल के चिकित्सकों ने 145 नागरिकों की आंखों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। रेडक्राॅस दिल्ली की टीम ने शिविर में 34 यूनिट रक्त संग्रहण किया। इस मौके पर विनोद कुमार सरपंच आदमपुर, बिजेंदर छिल्लर, डॉ. राजेश, अमित सांगवान, संजय शर्मा, दीपक शर्मा, द्रोप सिंह, जयभगवान, रामअवतार, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें