फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 44 जलघरों के टैंक लबालब, नहरों में 16 दिन चला पानी

Mon, 22 Apr 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में लबालब जलघर का टैंक।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के मेन लोहारू फीडर, बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी, लोहारू केनाल सहित विभिन्न माइनरों और सब माइनरों से 44 जलघरों में पानी भरा गया है। आजकल रबी की फसलों की कटाई का सीजन होने के कारण सिंचाई के लिए पानी की जरूरत नहीं है। ऐसे में नहरों में 16 दिन ही पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

लोहारू जल सेवाएं मंडल के अधीन जलघर और तालाब भर दिए गए हैं जिससे अप्रैल में पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र कुमार ने बताया कि प्रमुख अभियंता सतबीर सिंह कादियान, बिजेंद्र सिंह नारा मुख्य अभियंता और भिवानी के अधीक्षण अभियंता बलराज चौहान के प्रयासों से इस बार पूरा पानी मिल पाया है।
उन्होंनेने बताया कि चरखी दादरी शहर के अलावा गांव सरूपगढ़, सांतोर, कंहेटी, भागवी, घसोला, बिगोवा, इमलोटा, मोरवाला, खातीवास, लोहरवाड़ा, कलियाणा, मंदोला,चरखी, नरसिंहवास, अटेला सहित 44 जलघर भर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि बौंदकलां, झोझूकलां ब्लॉक के सभी जलघर और तालाब भी भर दिए गए हैं। इसके लिए कार्यकारी अभियंता, एसडीओ, जेई आदि ने नहरों की लगातार निगरानी की। कार्यकारी अभियंता ने जनस्वास्थ्य विभाग से पानी का संतुलित वितरण करने के लिए कहा है ताकि कहीं भी पेयजल किल्लत न हो। उन्होंने बताया कि अब 24 दिन बाद नहरों में पानी मिलेगा। तब तक इसी पानी की पूर्ति करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें