फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एमजी मोटर्स की फर्जी डीलरशिप के नाम पर 14.55 लाख की ठगी का 8वां आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। एमजी मोटर्स की फर्जी डीलरशिप दिलाने के नाम पर 14.55 लाख रुपये की ठगी के मामले में आठवें आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। बिहार के औरंगाबाद जिले के संजय कुमार सिंह को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के निर्देश पर साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव सांजरवास निवासी नीटू सिंह ने गूगल पर एमजी मोटर्स की फ्रेंचाइजी लेने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा था। साइबर ठगों ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उन्होंने रजिस्ट्रेशन और डीलर लाइसेंस फीस के नाम पर कुल 14.55 लाख रुपये फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित को ठगी का पता तब चला जब उसने गुरुग्राम स्थित कंपनी कार्यालय में जानकारी जुटाई। उसकी शिकायत पर साइबर क्राइम थाना दादरी में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई।
पुलिस के अनुसार, गिरोह से जुड़े संजीत, इमरान, केतन, नवीन, विक्की श्रीवास्तव, गणेश और सुमित राज पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। मंगलवार को पुलिस टीम ने आठवें आरोपी संजय कुमार सिंह को लखनऊ से पकड़ा। आरोपी से पूछताछ कर ठगी के नेटवर्क और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें