फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक संक्रमित ने तोड़ा दम, 89 नए केस मिले, 123 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को एक और कोरोना संक्रमित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि 89 नए संक्रमित मिले हैं। जिनमें 35 महिलाएं शामिल हैं। नए संक्रमितों में 12 शहर से तो 77 गांवों से हैं। इसके अलावा शनिवार को 123 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है । इस तरह जिले में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 4020 हो गई है। उपचाराधीन 524 संक्रमितों में से 115 आइसोलेशन वार्डों में 409 होम आइसोलेट हैं। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि जिले में फिलहाल 524 संक्रमित उपचाराधीन हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को टीकाकरण सेंटरों की संख्या बढ़ाकर 20 कर दी और इन पर 2843 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 17 सेशन 45 वर्ष से अधिक की उम्र के लोगों के लिए और तीन सेशन 18 से अधिक आयु के लोगों के लिए लगाए गए।
विज्ञापन

शनिवार को घिकाड़ा निवासी 81 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मौत के बाद जिले में कोरोना से 111 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 1071 नए सैंपल लिए गए हैं और कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग जिले से अब तक 175767 सैंपल ले चुका है। इनमें से 170181 की रिपोर्ट निगेटिव और 4655 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि 931 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
इन क्षेत्रों में मिले नए संक्रमित : शनिवार को दादरी शहर में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ढाणी फौगाट गांव में छह, गुडाना में छह, खोरड़ा में दो, मांढी हरिया में दो, मौड़ी में तीन, मंदौली में दो, मंदोला में दो, मौड़ी में तीन, बांस में दो और दगड़ोली में तीन संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा सांवड़, छपार, बौंदकलां, कोहलावास, मिसरी, चांगरोड, बेरला, कादमा, गोपी, बाढड़ा, कारी रूपा, चंदेनी, सौंप, दूधवा, इमलोटा, गुडाना, बिरही कलां, टिकान कलां, रानीला, ऊण व खेड़ी बत्तर में नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जानिए...किस केंद्र पर कितने लोगों ने लगवाई वैक्सीन : जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि शनिवार को जिले में 20 सेशन लगाकर 2843 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में 475, एमसीएच में 208, नप कार्यालय में 300, बौंदकलां में 110, अचीना में 50, इमलोटा में 103, रानीला में 111, सांवड़ में 110, झोझूकलां में 160, बलकरा में 55, संतोकपुरा में 97, मानकावास में 50, माई कलां में 160, गोपी में 205, बाढड़ा में 170, हड़ौदी में 135, कादमा में 211 और छपार में 133 लोगों को वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें