फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन महिलाओं समेत 8 घायल, सभी रेफर

Thu, 26 Dec 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कादमा में बुधवार रात एक ही परिवार के दो पक्ष हुए आमने-सामने, हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, रापड़ी और डंडे
विज्ञापन

- बाढड़ा थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने लिया घटनास्थल का जायजा, घायल के बयान पर आरोपी मां और दो बेटों पर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/कादमा। कादमा गांव में दो पक्षों के बीच बुधवार रात जमीन को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सभी आठों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहीं, बाढड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, डंडे व रापड़ी बरामद कर ली। वहीं, रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन घायल के बयान पर तीन आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कादमा गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच पिछले करीब 15 साल से जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार रात एक पक्ष से सुरेंद्र अपनी कार में सवार होकर कादमा आ रहा था। उसी दौरान उसकी कार एक पेड़ से टकरा गई। इसके तुरंत बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी कार को घेर लिया। सुरेंद्र के नीचे उतरते ही दूसरे पक्ष से महिला भतेरी ने अपने बेटे जितेंद्र उर्फ धोलिया और अनिल उर्फ अंकित के साथ मिलकर हमला कर दिया। इसके बाद सुरेंद्र खुद का बचाव करने के लिए सत्यनारायण नामक ग्रामीण के घर घुस गया। हमलावर पक्ष भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गया। उन्होंने वहां भी सुरेंद्र को पीटा।
उसी दौरान सुरेंद्र के एक पड़ोसी काे इसका पता चला। उसने तुरंत उसके परिजनों को सूचित किया। इसके बाद सुरेंद्र का भाई अशोक, अशोक का लड़का अमित व लड़की पूजा और मां हरप्यारी वहां पहुंचीं। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। विवाद में सुरेंद्र के पक्ष से पांच लोग घायल हुए। उन्हें दादरी नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
वहीं, इस विवाद में दूसरे पक्ष से भी तीन लोग घायल हुए। फिलहाल, पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर भतेरी, जितेंद्र व अनिल के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

- 18 मिनट के अंदर मौके पर पहुंची पुलिस टीम
हमला बुधवार रात करीब साढ़े 7 बजे हुआ। वहीं, सूचना मिलने के 18 मिनट बाद ही ईआरवी और बाढड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर काफी खून मिला और पुलिस ने ग्रामीणों से भी पूछताछ की। वहीं, पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। ताकि, यह पता लग सके कि सुरेंद्र की गाड़ी का पेड़ से टकराने का क्या कारण रहा। वीरवार सुबह एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने का प्रयास किया।

- घटनास्थल से ये हथियार हुए बरामद
बुधवार रात के बाद वीरवार सुबह पुलिस टीम फिर से कादमा पहुंची। वहां से पुलिस टीम ने एक कुल्हाड़ी, दो रापड़ी और तीन डंडों समेत 4 मोबाइल बरामद किए। इसके अलावा घटनास्थल पर कुछ अन्य सामान भी पुलिस को मिला।
विज्ञापन


वर्सन:
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस संबंध में घायल सुरेंद्र के बयान पर भतेरी, जितेंद्र व अनिल के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-सुरेंद्र दांगी, एएसआई एवं जांच अधिकारी, बाढड़ा थाना

फोटो 16
कादमा गांव में घटनास्थल पर पड़ी कुल्हाड़ी। संवाद
फोटो 17
मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर जांच करती एफएसएल टीम। संवाद
फोटो 18
सुरेंद्र की क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें