ज्ञापन के जरिये की गई बाढड़ा एसडीएम का तबादला करवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। झोझूकला खंड के पंचायत प्रतिनिधियों ने सरपंच एसोसिएशन खंड प्रधान की अगुवाई में सासंद धर्मबीर सिंह को मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कादमा के सरपंच प्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले की जांच करवाने की मांग की। बीडीपीओ के पद पर स्थायी अधिकारी की तैनाती की भी मांग की। सांसद धर्मबीर सिंह ने सरपंचों को आश्वस्त किया कि उनके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वे उनकी मांग पर कदम उठाएंगे।
सरपंच एसोसिएशन खंड प्रधान रामबीर कलाली की अगुवाई में मंदौला के सरपंच बिजेंद्र सिंह, सरपंच सचिन बडराई, चंदपति कादमा, मंदौला, प्रदीप गोपालवास, अनिल तिवाला, बिंदराज बलाली, सरपंच पालड़ी, विनोद , सुधीर शर्मा रामबास, ऊण, सरपंच गोविंद नौरंगाबास, सरपंच सुरेश ढाणी तिलोड़ी, प्रतिनिधि जयसिंह नौरंगाबास राजपूतान ने सासंद धर्मबीर सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम का तबादला करवाने की मांग रखी।
इस दौरान बाढड़ा व झोझूकलां में बीडीपीओ के पदों पर स्थायी अधिकारी की तैनाती करवाने की मांग की। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि पर ही ग्रामीण विकास का सारा दारोमदार होता है। भाजपा सरकार उनके मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।