फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रबी सीजन में 8-8 घंटे बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल घोषित

Sat, 04 Oct 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। रबी सीजन की बुवाई को ध्यान में रखते हुए बिजली निगम ने किसानों को सिंचाई के लिए आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। अब जिले के किसानों को प्रत्येक दिन आठ घंटे सिंगल फेज और आठ घंटे थ्री फेज बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि खेतों की सिंचाई समय पर हो सके।
जिले में करीब 21,000 बिजली चालित ट्यूबवेल के माध्यम से सिंचाई की जाती है। कुल 1.21 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि है। खासकर बाढड़ा क्षेत्र में रेतीली मिट्टी और 400 फीट तक गहरे भूजल स्तर के कारण ट्यूबवेल ही सिंचाई का एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से कृषि क्षेत्र के लिए अलग एपी फीडरों के माध्यम से आपूर्ति दी जाती है, जो घरेलू फीडरों से अलग हैं। इन फीडरों पर खासतौर पर खेतों के लिए अलग लाइनें बिछाई गई हैं। इस सीजन में सरसों की बिजाई लगभग 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में होने का अनुमान है, जिसके बाद गेहूं की बुवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

सरसों के बाद होगी गेहूं की बिजाई : ट्यूबवेल से सिंचाई मुख्यतः फव्वारा सिस्टम से होती है, जिसमें हर 3-4 घंटे में लाइनें बदलनी पड़ती हैं। इसी जरूरत को देखते हुए निगम ने इस बार बिजली आपूर्ति समय को 8 घंटे तक बढ़ाया है। फसलों की बिजाई का समय होने की वजह से निगम ने आपूर्ति का समय आठ घंटे कर दिया है ताकि किसान समय पर बिजाई कर सकें। रात के समय ज्यादा व दिन में कम समय आपूर्ति दी जाएगी। सरसों के बाद गेहूं की बिजाई का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें