फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर कपड़ा व्यापारी से ठगे साढ़े 7 लाख

Tue, 02 Sep 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर दगड़ौली निवासी एक कपड़ा व्यापारी से साढ़े 7 लाख ठग लिए। आरोपियों द्वारा और निवेश करने की बात कहने पर कपड़ा व्यापारी को संदेह हुआ और उसने आगे ट्रांजेक्शन करने के बजाय पुलिस को शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कपड़ा व्यापारी विकास ने बताया कि जून 2025 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया। इसमें शेयर मार्केट में ओटीसी ट्रेड करवाने और मुनाफा दिलाने की बात लिखी गई थी। साथ ही लिखा गया कि 5 से 15 प्रतिशत छूट पर शेयर खरीदवाए जाएंगे। अगले दिन इन्हें बेचकर मुनाफा कमाया जा सकता है। निवेश राशि दोगुनी होने तक कोई चार्ज नहीं लेंगे जबकि इसके बाद आपको 20 प्रतिशत कमीशन देना होगा।
विकास के अनुसार, उसने साइबर ठगों की बातों पर विश्वास कर लिया। इसके बाद उन्होंने एक एप डाउनलोड कराई और दस्तावेजों का ब्योरा भरकर उस पर पंजीकरण कर लिया। इससे उसकी प्रोफाइल तैयार हो गई। फिर आरोपियों ने पैसे जमा कराने के लिए बैंक खातों की जानकारी भेजी, जिस पर विकास ने ट्रांजेक्शन के जरिये रुपये डाल दिए।
विज्ञापन


- यूं की गई ट्रांजेक्शन
विकास ने बताया कि 3 जून को उसने 45 हजार रुपये भेजे। अगले दिन उसे पोर्टफोलियों में 10 प्रतिशत मुनाफा दिखाई दिया। 4 जून को उसने 80 हजार, 12 जून को 4.30 लाख व 13 जून को 2 लाख रुपये उनके खाते में भेज दिए।

- राशि निकालनी चाही तो 20 लाख और मांगे
विकास के अनुसार खातों में राशि डालने के बाद उसका पोर्टफोलियो बढ़ता रहा। जब अंत में उसने अपनी राशि निकालनी चाही तो उससे 20 लाख रुपये डालने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे संदेह हुआ और उसने आगे ट्रांजेक्शन करनी बंद कर दी। फिर आरोपियों ने उसकी प्रोफाइल ही ब्लॉक कर दी।
विज्ञापन


वर्सन
इस संबंध में शिकायत मिली है, जिस पर संज्ञान लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
-अंकित कुमार, एसएचओ, साइबर पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें