फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: टीमों ने 73 स्कूली बसें जांचीं, 35 में नियमों की अनदेखी

Sun, 14 Apr 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी बस के दस्तावेज की जांच करते पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। कनीना बस हादसे से जिले के निजी स्कूल संचालक अब भी सबक नहीं ले रहे हैं। लगातार दूसरे दिन उनके सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर स्कूली वाहनों को सड़कों पर दौड़ाने की लापरवाही पकड़ में आई। पुलिस और आरटीए टीम ने सुबह और दोपहर 73 स्कूली वाहन जांचे, जिनमें से 35 में नियमों की अनदेखी मिली। 30 वाहनों के चालान कर पांच वाहनों को जब्त किया गया। शुक्रवार को भी 12 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन


कनीना में वीरवार को हुए स्कूल बस हादसे के बाद प्राइवेट स्कूल संचालक की लापरवाही उजागर हुई थी। ऐसी घटना रोकने के लिए शनिवार सुबह और दोपहर के समय आरटीए टीम समेत, शहर थाना पुलिस, यातायात पुलिस और झोझूकलां थाना पुलिस टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया।

शहर थाना प्रभारी रमेश कुमार की अगुवाई में सिटी थाना पुलिस टीम ने शहर से गुजरी तीन स्कूली बसों को चेक किया और इनमें से एक का चालान किया गया। ट्रैफिक थाना पुलिस टीम ने भी तीन स्कूली वाहन जांचे और एक का चालान किया। झोझूकलां थाने की एसएचओ हवा कौर के निर्देशानुसार टीमों ने 35 स्कूली वाहनों की जांच की। इनमें से 16 के चालान किए गए जबकि एक को जब्त किया गया। पुलिस टीमों ने 41 वाहनों की जांच कर 18 के चालान और एक को जब्त किया। वहीं, आरटीए टीम ने सह सचिव बलबीर सिंह की अगुवाई में ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर 32 बसों की जांच की। इनमें से चार वाहनों को जब्त किया गया 12 के चालान किए। 1.35 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन




सुरक्षा और अन्य नियमों पर खरा न उतरने के चलते टीम ने 12 स्कूली वाहनों के चालान किए जबकि चार को जब्त किया गया। इन वाहनों पर 1.35 लाख रुपये जुर्माना किया गया। - बलबीर सिंह, सह सचिव, आरटीए विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें