फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो विकास परियोजनाओं पर खर्च होंगे 7.23 करोड़, फाइल मुख्यालय भेजी

Sat, 06 Jan 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के तीन पार्काें की दशा सुधारने और बहुमंजिला शॉपिंग काॅम्प्लेक्स बनाने की फाइल नगर परिषद ने मुख्यालय भेज दी है। दोनों परियोजनाओं पर करीब 7.23 करोड़ रुपये लागत आएगी। मुख्यालय से स्वीकृति और बजट मिलते ही धरातल पर दोनों योजनाओं को सिरे चढ़ा दिया जाएगा। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से नगर परिषद की आय बढ़ेगी जबकि पार्काें की दशा सुधरने से आमजन को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एडीसी एवं नगर आयुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर ने दोनों परियोजनाओं की फाइल मुख्यालय भेजने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शहर को जिला मुख्यालय की लुक देने के लिए जल्द ही नगर परिषद की ओर से बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसका निर्माण करीब एक एकड़ जमीन पर होगा और जगह तय की जा चुकी है।
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने से एक तरफ शहर में विकास होगा तो दूसरी ओर नगर परिषद की आय बढ़ेगी। फिलहाल योजना है कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तीन मंजिला बनाया जाए। इसके बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा हो जबकि पहले दो फ्लोर दुकानों व बैंकों के लिए होंगे। हालांकि मुख्यालय के निर्देशानुसार योजना में फेरबदल संभव है। मुख्यालय भेजी गई फाइल अनुसार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर करीब 4.60 करोड़ रुपये लागत आने की संभावना है।
विज्ञापन


इन तीन पार्काें की सुधरेगी दशा
करीब 2.63 करोड़ से शहर के पार्काें की दशा सुधारी जाएगी। इनमें सबसे मुख्य रोज गार्डन, हरियाणा स्वर्ण जयंती योजना पार्क और वार्ड-4 स्थित पार्क शामिल है। रोजगार्डन की कायाकल्प होने से आमजन को कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वहीं, अन्य दो पार्काें में भी कई सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। लंबे समय से शहर के पार्क बदहाल हैं और लोगों को सुविधाओं की कमी खल रही है।


शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण और तीन पार्काें के जीर्णोद्धार की फाइल मुख्यालय भेज दी गई है। वहां से स्वीकृति और बजट मिलते ही अगली प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। जल्द से जल्द दोनों प्रोजेक्ट्स को धरातल पर पूरा करवाने की योजना है ताकि शहर का सुंदरीकरण हो सके।
विज्ञापन

-डॉ. जयेंद्र छिल्लर, एडीसी एवं नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें