फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 700 पुलिस कर्मचारियों ने एकसाथ किया योग का अभ्यास

Fri, 06 Jun 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी नई अनाज मंडी में एकसाथ योग क्रिया का अभ्यास करते पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी परिसर में पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। उप पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार के नेतृत्व में 700 पुलिस कर्मियों ने योग का अभ्यास किया।
विज्ञापन

योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि योग के जरिए शरीर को स्वस्थ करें। योग शिक्षक अमन फोेगाट ने कहा कि अपने दिन की शुरुआत योग आसन, प्राणायाम से करें। योग अभ्यास कार्य में कुशलता लाता है। कर्तव्य के प्रति सजगता की भावना का विकास होता है। शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति के लिए योग जरूरी है।
योग शिक्षक मित्रसैन आर्य ने योगयुक्त व नशामुक्त समाज की शपथ दिलाई। डीएसपी धीरज कुमार ने कहा कि पुलिस कर्मियों को प्रतिदिन योग का अभ्यास करना चाहिए।

छात्राओं को कराया योग का अभ्यास
चरखी दादरी। शहर स्थित एपीजे सरस्वती कन्या महाविद्यालय में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष विभाग की ओर से योग शिविर लगाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को योग का महत्व व योग से होने वाले लाभ से अवगत कराना रहा।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य स्नेहलता ने छात्राओं से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए कहा और योग से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी। कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। युवाओं का स्वास्थ्य हमारे देश के विकास को प्रभावित करता है।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का प्रण लिया। कार्यक्रम को यादगार बनाने और व्यक्तिगत स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने के लिए एनसीसी अध्यक्ष बबीता रोहिल्ला ने छात्राओं को योग अभ्यास कराया। अंत में पौधरोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें