फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जुआ खेलते 7 आरोपी काबू, 53,800 रुपये बरामद

Tue, 23 Sep 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने गांव बालरोड नहर के पास बने कमरे से सात युवकों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आरोपियों के पास से 53,800 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि रविवार को एएसआई कप्तान सिंह टीम के साथ गश्त पर गांव बालरोड के पास मौजूद थी। उस दौरान नहर के साथ लगते कच्चे रास्ते पर बने कमरे में हंसराज, अनिल, हीरालाल, जितेन्द्र निवासी चांगरोड, राजकुमार, अमित निवासी बालरोड व सुमित निवासी गांव बधवाना को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें