फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खाली सीटों पर आईटीआई में 30 सितंबर तक ले सकते हैं दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। तकनीकी कोर्स करने के इच्छुक विद्यार्थियों को आईटीआई ( इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) में दाखिला लेने के लिए एक और मौका मिला है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ट्रेड की खाली सीटों पर दाखिला ले सकते हैं।
रावलधी आईटीआई के इंस्ट्रक्टर अजीत ने बताया कि रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। इसके लिए विद्यार्थी को जिस आईटीआई में खाली सीटों पर दाखिला लेना है। वहां पर अपने पूरे कागजात के साथ जाना होगा। जिले में पांच राजकीय आईटीआई में कुल 1472 सीटें हैं। इनमें से फिलहाल 638 सीटें खाली हैं। आईटीआई में कई ट्रेड तो ऐसे हैं, जिनमें एक भी आवेदन नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किया है वो भी ले सकते हैं दाखिला : अजीत के अनुसार जो विद्यार्थी आईटीआई में दाखिला लेकर कोर्स करना चाहता है, उसे भी हरियाणा औद्योगिक प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग ने एक और मौका प्रदान किया है। उक्त विद्यार्थी दोपहर 12 बजे से पहले मौके पर ही आवेदन करके दाखिला प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें