फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गाड़ी के डैशबोर्ड से 60 हजार रुपये चोरी, युवक पर शक

Sat, 29 Aug 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव चांदवास निवासी राकेश कुमार की गाड़ी के डैशबोर्ड में रखे 60 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। राकेश ने बाढड़ा थाना पुलिस में शिकायत देकर रुपये बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 अगस्त को दादरी न्यायालय में एक मामले में गवाही देने गया था। इससे पहले उसने अपने परिचित सुभाष से एक लाख रुपये उधार मांगे थे। सुभाष ने 75 हजार रुपये देने की बात कही और बरसाना अड्डे पर उसे 75 हजार रुपये दे दिए।
राकेश के अनुसार दादरी से लौटते समय उसने एक हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद बाढड़ा स्थित अपने कार्यालय में मकान के काम में लगे मिस्त्रियों को 14 हजार रुपये दे दिए। शेष 60 हजार रुपये उसने अपनी गाड़ी के डैशबोर्ड में रख दिए।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे एक युवक उसके पास आया। दोनों लोहारू गए और वापस आते समय युवक गाड़ी में कंडक्टर सीट की तरफ बैठा था। राकेश का आरोप है कि युवक को डैशबोर्ड में रखे 60 हजार रुपये के बारे में जानकारी थी। वापस आने पर डैशबोर्ड में रुपये नहीं मिले।
राकेश ने पुलिस से 60 हजार रुपये बरामद करवाने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस कर्मचारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, मौके पर आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने की सूचना भी मिली है। मामले की जांच के बाद बाढड़ा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें