फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्क्रीनिंग में 1497 में नजर आए लक्षण, बलगम जांच में 6 मिले टीबी पॉजिटिव

Thu, 26 Dec 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य::
विज्ञापन



अमर उजाला एक्सकलूसिव:


- विशेष टीबी जांच मुहिम के तहत 95 गांवों के 1.60 लाख की स्क्रीनिंग कर चुकीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें, छिपे केस आए पकड़ में

नए मरीजों का उपचार शुरू- नए केस मिलने से पहले जिले में थे 598 सक्रिय केस



संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। टीबी मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत अब तक 95 गांव कवर किए जा चुके हैं। इन गांवों में विशेष शिविर लगाकर विभागीय टीमों की ओर से 1.60 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई। उनमें से 1497 में टीबी के लक्षण पाए गए। वहीं, इसके बाद बलगम जांच करने पर 6 लोग पॉजिटिव पाए गए।



5 नवंबर को जिला स्वास्थ्य विभाग ने 100 दिन का विशेष अभियान शुरू किया था। इसके तहत दो मोबाइल वैन के जरिये दो टीमें अलग-अलग गांवों में विशेष जांच शिविर लगा रही हैं। इसमें सीएचओ ओपीडी देखते हैं और ग्रामीणों के निशुल्क विभिन्न टेस्ट किए जाते हैं। इतना ही नहीं, जिनमें टीबी के शुरुआती लक्षण नजर आते हैं, उनके सीने का एक्स-रे व उसके बाद बलगम जांच की जाती है। इस मुहिम से पहले जिले में टीबी के 598 मरीज थे। 6 छिपे केस मिलने के बाद इनकी संख्या 604 पहुंच गई है।
विज्ञापन


टीबी नोडल अधिकारी डॉ. संदीप ने बताया कि अब तक टीमें 95 गांव कवर कर चुकी हैं। इनमें घर-घर जाकर 1,60,070 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 1195 लोग ऐसे मिले, जिनमें टीबी के शुरुआती लक्षण नजर आए। इनमें से 859 लोगों के सीने का एक्स-रे करने पर टीबी संक्रमित होने का अंदेशा हुआ। वहीं, स्क्रीनिंग के तहत 1450 के बलगम के की जांच की गई और उनमें से 6 टीबी पॉजिटिव पाए गए। इसके तुरंत बाद विभाग ने उनका उपचार शुरू कर दिया। वहीं, 1000 रुपये की मासिक सहायता राशि मुहैया करने की प्रक्रिया भी विभाग ने साथ-साथ शुरू कर दी है।



- गोपी सीएचसी के सभी गांव हो चुके कवर, बौंदकलां व झोझूकलां अभी बाकी

100 दिवसीय विशेष टीबी जांच मुहिम के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी गांव कवर कर चुका है। फिलहाल, बौंदकलां और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन आने वाले गांवों में स्क्रीनिंग मुहिम चल रही है। इस माह के अंत तक दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीन आने वाले सभी गांवों को भी कवर कर दिया जाएगा।



- 6 माह तक चलेगा उपचार



डॉ. संदीप ने बताया कि टीबी संक्रमितों का उपचार 6 माह तक चलेगा। उपचार के दौरान विभाग की ओर से दवाएं मरीज को मुहैया करवाई जाएंगी। इसके अलावा खान-पान के लिए मासिक सहायता भी मरीज को मुहैया कराई जाएगी।

- 20 कर्मचारी दे रहे सेवा

विशेष मुहिम के तहत दो टीमों में 20 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन्हें दो मोबाइल वैन दी गई हैं, जिनमें से एक में सीने का एक्स-रे करने की सुविधा है। दोनों टीमों में सीएचओ, फार्मासिस्ट, आशा वर्कर, एलटी व स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई है।



- टीबी के ये हैं लक्षण



-तीन सप्ताह से ज्यादा खांसी आना

-शाम के समय बुखार होना

-सीने में दर्द रहना

-वजन कम होना



-भूख में कमी

-बलगम के साथ खून आना



-थकान व रात में पसीना आना

-ठंड लगना



-संक्रमण वाली जगह पर दर्द होना



वर्सन:
100 दिवसीय निक्सेस टीबी कैंपेन के तहत अब तक विभाग की टीमें 95 गांव कवर कर चुकी हैं। इन गांवों में 1.60 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई और 1497 में टीबी के शुरुआत लक्षण मिले। इसके बाद नमूने जांच करने पर टीबी के 6 छिपे मामले पकड़ में आए। सभी नए मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। जल्द ही बौंदकलां व झोझूकलां सीएचसी क्षेत्र में मुहिम पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन




-डॉ. संदीप, टीबी नोडल अधिकारी

फोटो 13

निक्सेस टीबी कैंपेन के तहत गोपी सीएचसी क्षेत्र में ग्रामीणों की स्क्रीनिंग करने के लिए मोबाइल वैन लेकर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत : विभाग

दुधवा पार्क के नकउहा नाले में धूप सेंकते मगरमच्छ। संवाद

दुधवा पार्क के नकउहा नाले में धूप सेंकते मगरमच्छ। संवाद

दुधवा पार्क के नकउहा नाले में धूप सेंकते मगरमच्छ। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें