फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 33 केवीए पावर सब स्टेशन के लिए शहरवासियों को छह माह और करना होगा इंतजार

Tue, 20 May 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास
विज्ञापन


फोटो 22
शहर के रेलवे रोड स्थित बिजली सब स्टेशन का पावर ग्रिड। संवाद


- दादरी रेलवे रोड स्थित बिजली सब स्टेशन परिसर में फाउंडेशन बनकर तैयार, निर्माण कार्य पूरा होने में लगेगा अभी और समय

- दूसरा सब स्टेशन बनने पर ओवरलोड की समस्या होगी खत्म, 12 फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

::::::::::::::::
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। नगर में रेलवे स्टेशन रोड पावर सब स्टेशन परिसर में 33 केवीए पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए अभी छह माह और इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल, इसका फाउंडेशन तैयार हुआ है। काम पूरा होने के बाद पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़कर इतनी हो जाएगी कि हुड्डा सेक्टर के प्रस्तावित सब स्टेशन के अलावा एक अन्य और पावर सब स्टेशन को भी इससे चलाया जा सकेगा।
इतना ही नहीं, इससे शहर में भी बिजली आपूर्ति में काफी सुधार आएगा। लाइन ब्रेक डाउन की समस्या खत्म हो जाएगी। बिजली निगम की जिला में नये पावर बस स्टेशनों के निर्माण के लिए जगह की तलाश जारी है। जहां भी निगम डेढ़ एकड़ जमीन मिलती है, वहीं पावर स्टेशन बनाने की योजना है। क्योंकि, हर साल बिजली की खपत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

करीब साढ़े चार दशक पुराने रेेलवे रोड पावर सब स्टेशन की क्षमता इस समय 32 एमवीए है। यहां नया 33 केवीए क्षमता का एक और सब स्टेशन बनने के बाद इसकी क्षमता और बढ़ जाएगी।
शहर में पिछले चार साल से बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। लोड बढ़ने पर लाइन ब्रेक डाउन कर जाती है। इससे कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इस समय रेलवे रोड सब स्टेशन से शहर के करीब 45 प्रतिशत एरिया में बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा, 14 गांव भी इसके अधीन हैं।
- गर्मी में बढ़ता है लोड
इस सब स्टेशन पर लोड ज्यादा होने की वजह से लाइन समय-समय पर ब्रेक डाउन करती रही है। इससे खासकर शहर में बिजली आपूर्ति में ज्यादा व्यवधान आता रहा है। गर्मी के मौसम में लोड चरम पर होता है। इससे बीच-बीच में पावर कट लगाने पड़ते हैं। ताकि, मेन पावर ट्रांसफार्मर पर लोड न पड़े और यह जलने न पाए।
विज्ञापन




- 5 साल में डेढ़ गुना बढ़ी पावर सब स्टेशन की संख्या
अब रेलवे रोड पावर सब स्टेशन की क्षमता इतनी बढ़ जाएगी कि यहां से 33 केवीए के दो नये पावर सब स्टेशन और चलाए जा सकेंगे। भविष्य में आसपास कोई दूसरा पावर सब स्टेशन भी बनाना पड़ जाए तो बिजली की कमी नहीं रहेगी और न ही लोड बढ़ पाएगा। गांवों में पावर स्टेशनों की संख्या गत पांच सालों में डेढ़ गुना तक बढ़ गई है। पुराने सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा रही है।

वर्सन:
33 केवीए का नया सब स्टेशन अगले छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इससे अन्य पावर सब स्टेशन भी चलाए जा सकेंगे। इस समय इस सब स्टेशन की क्षमता 32 एमवीए है।

-गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें