फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोडवेज डिपो में पहुंचे 5500 हैप्पी कार्ड, तीन दिन में ले चुके एक हजार पात्र

Tue, 29 Oct 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 हैप्पी कार्ड लेने के लिए काउंटर पर पहुंचे लाभार्थी। संवाद
विज्ञापन
4100 लाभार्थी बस स्टैंड पर आकर विशेष काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं अपना हैप्पी कार्ड, एक हजार किमी निशुल्क यात्रा का मिलेगा लाभ
विज्ञापन

- पिछले तीन दिनों से 300-400 लोग पहुंच रहे हैप्पी कार्ड लेने
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के 5500 लाभार्थियों के हैप्पी कार्ड दादरी डिपो में पहुंच चुके हैं। अब लाभार्थी बस स्टैंड पहुंचकर अपना हैप्पी कार्ड प्राप्त एक हजार किलोमीटर मुफ्त सफर का लाभ उठा सकते हैं। पिछले तीन दिनों से वितरण कार्य जारी है। अब तक 1000 लाभार्थी अपने कार्ड प्राप्त कर चुके हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले जिले के 44,000 लोगों को हैप्पी कार्ड दिए गए थे। चुनाव में आचार संहिता लगने और हैप्पी कार्ड पर पीएम का फोटो लगा होने के चलते वितरण बंद कर दिया गया था। आचार संहिता हटने के बाद वीरवार को ही नए 5500 हैप्पी कार्ड तैयार कर दादरी रोडवेज डिपो में भेजे गए हैं।
विज्ञापन

हैप्पी कार्ड आते ही डिपो अधिकारियों ने काउंटर सुविधा फिर से चालू कर वितरण शुरू करवा दिया। बूथ नंबर 9 के पास विशेष काउंटर लगाया गया है। प्रतिदिन 300 से 400 लोग बस स्टैंड हैप्पी कार्ड लेने पहुंच रहे हैं। सोमवार को विभाग की ओर 300 हैप्पी कार्ड वितरित किए गए।

- मैसेज दिखाने पर मिलेगा कार्ड
लाभार्थी का कार्ड डिपो पहुंचने पर उसके फोन नंबर हैप्पी कार्ड लेने का मैसेज आ रहा है। केवल मैसेज दिखाने पर ही लाभार्थी को कार्ड दिया जाएगा। इसके साथ ही आवेदन पत्र व फैमिली आईडी भी दिखाने होंगे। कार्ड वितरण का समय सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा। इस दौरान लाभार्थी अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

- प्रशिक्षण केंद्र से सकते हैं पहले वाले कार्ड
जिन लोगों ने जुलाई-अगस्त में हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था और उनके पास कार्ड लेने के लिए मैसेज आया हो तो वे भी अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। चुनाव से पहले डिपो में पहुंचे कार्ड चालक प्रशिक्षण केंद्र में वितरित किए जा रहे हैं।
फोटो- 11
हैप्पी कार्ड लेने के लिए काउंटर पर पहुंचे लाभार्थी। संवाद
फोटो- 12
काउंटर पर रखे हैप्पी कार्ड। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें