फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोजगार मेले में 535 युवाओं का चयन

विज्ञापन
छात्राओं को ज्वानिंग लेटर देते हुए डीएसपी साहिल ढिल्लों। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रोजगार विभाग और शहीद नरेंद्र कुमार आईटीआई रावलधी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मेले में जिला व आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 700 युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया जिनमें विभिन्न पदों पर लगभग 535 युवाओं का चयन कर उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए। रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी साहिल ढिल्लों ने शिरकत की।
उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा और तकनीकी कौशल का है। जो युवा अपनी प्रतिभा को तराशते हैं और निरंतर नया सीखने की ललक रखते हैं उनके लिए अवसरों की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने चयनितों को बधाई देते हुए कहा कार्यस्थल पर आपकी ईमानदारी, समयबद्धता और कड़ी मेहनत ही आपको सफलता के नए शिखरों तक पहुंचाएगी। नौकरी केवल जीविका का साधन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का एक माध्यम है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को देश एवं समाज की प्रगति में लगाएं।
जिला रोजगार अधिकारी कुमारी शशि ने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक रोजगार के अवसर पहुंचाना है। भविष्य में भी इस प्रकार के मेले आयोजित कर युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ा जाएगा।
इस दौरान आईटीआई प्रिंसिपल जीतपाल, एपीओ दीपक शर्मा, वाइस प्रिंसिपल महिला हरीश सहरावत, संस्थान के अध्यापकगण, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें