रावलधी आईटीआई में आयोजित रोजगार मेला मे युवा का साक्षात्कार लेते कंपनी के प्रतिनिधि
चरखी दादरी। रावलधी आईटीआई में बुधवार को प्लेसमेंट शाखा की ओर से रोजगार मेला लगाया गया। इसमें प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शिरकत कर युवाओं के साक्षात्कार लिए। रोजगार मेला में 120 युवाओं ने भाग लिया जिनमें से रोजगार के लिए 52 का चयन किया गया।
प्राचार्य सुशील कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में जेबीएम ऑटो लिमिटेड, एचएमसीएमएम ऑटो लिमिटेड, एशियन ऑटामेटिव आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि जेबीएम ऑटो लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों ने मौके पर ही चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।
प्राचार्य सुशील कुमार ने बताया की ये मेला डीजीटी भारत सरकार व एसडीआईटी विभाग के निर्देशानुसार लगाया गया। पहले भी संस्थान में इस तरह के मेले आयोजित कर आईटीआई पासआउट युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया गया है। कनिष्ठ शिक्षुता अधिकारी समीर ने बताया की संस्थान का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जाए, ताकि आगे चलकर वो अपना कॅरिअर सुनहरा बना सके। वर्ग अनुदेशक श्रीनिवास ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार जताया।
ये भी रहे मौजूद
इस मौके पर संस्थान से अरुण कुमार, अजीत सोनी, नरेश सांगवान, जोगेंद्र लांबा, अनूप, मुकेश, सरिता, ईशा, मनदीप लोहचब व विशाल राठी आदि उपस्थित रहे।