फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डेंगू के 13 और मामले मिले, 67 पहुंची संख्या, प्लेटलेट्स के जाना पड़ रहा भिवानी और रोहतक

Wed, 23 Aug 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पिछले 24 घंटे के अंदर जिले में डेंगू के 13 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 67 पहुंच गई है। हालांकि गत चौबीस घंटे के दौरान मलेरिया का नया मामला सामने न आना राहत की बात है।
विज्ञापन

डेंगू पीड़िताें की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। वहीं इस स्थिति में ब्लड बैंक की कमी खल रही है। जरूरत पड़ने पर डेंगू मरीजों के तीमारदारों को प्लेटलेट्स के लिए भिवानी और रोहतक पीजीआई ब्लड बैंक की खाक छाननी पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लंबा समय बीतने के बाद भी ब्लड बैंक स्थापित नहीं कर पाए हैं।
बता दें कि मंगलवार दोपहर तक जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 54 थी। इसके बाद देर शाम और बुधवार सुबह 13 और लोगों की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विभागीय टीमें इन्हें ट्रेस करने में लगी हैं। नए मामले मिलने के बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 67 पहुंच गई है और अगर इसी गति से डेंगू मरीज मिलते रहे तो अगस्त के अंत तक संख्या 100 का आंकड़ा पार कर जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता मुहिम लगातार जारी है।
विज्ञापन


महिलाओं के मुकाबले पुरुष डेंगू से ज्यादा पीड़ित
इस सीजन की बात करें तो महिलाओं के मुकाबले पुरुष डेंगू के डंक का अधिक शिकार बने हैं। अब तक जिले में जो 67 डेंगू पीड़ित मिले हैं उनमें से 47 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। 15 वर्ष से कम आयु के 20 बच्चे भी डेंगू का शिकार हुए हैं।


16 से 45 आयु वर्ग में सबसे अधिक मरीज
जिले में पांच साल तक की आयु का एक बच्चा डेंगू पीड़ित मिला है। इसके अलावा 6 से 15 आयु वर्ग में 19 और 16 से 45 आयुवर्ग में 44 डेंगू पीड़ित मिले हैं। वहीं 45 से अधिक आयु वर्ग के तीन लोग अब तक डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।



मंगलवार शाम से बुधवार शाम तक डेंगू के 13 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 67 पहुंच गई है। कुछ सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
विज्ञापन

डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं डेंगू-मलेरिया नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें