फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 52 हजार क्विंटल बाजरा की हुई खरीद, 28862 बैग का हो चुका उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दो दिन बाजरा की खरीद बंद रहने से दादरी मंडी में भराई और उठान कार्य तेज हुआ है। सोमवार शाम तक की स्थिति देखें तो खरीदे गए 52 हजार क्विंटल बाजरा में से एजेंसी 28,862 बैग यानि 14,431 क्विंटल बाजरा का उठान करवा चुकी है। फिलहाल साढ़े 37 हजार क्विंटल बाजरा मंडियों में ही पड़ा है। दूसरी ओर दादरी मंडी में सोमवार को लगातार दूसरे दिन और बाढड़ा मंडी में चौथे दिन बाजरा की खरीद नहीं हो पाई। हालांकि इसका पहले रविवार का और सोमवार को गांधी जयंती का अवकाश है।
विज्ञापन


बता दें कि अब तक दादरी मंडी में 5204 गेटपास कटे हैं और बाजरा की कुल आवक 148323 क्विंटल हुई है। वहीं, बाढड़ा मंडी की बात करें तो 2353 गेटपास कटे हैं और 67239 क्विंटल की आवक हुई है। दो दिन दादरी मंडी में खरीद बंद रहने से उठान में तेजी आई है। एजेंसी के उठान कार्य की बात करें तो शनिवार को पांच हजार क्विंटल, रविवार को छह हजार क्विंटल व सोमवार को छह हजार क्विंटल से अधिक बाजरा का उठान हुआ। हैफेड अधिकारियों के अनुसार अब तक 28862 बैग मंडी से गोदाम तक पहुंचाए जा चुके हैं। इसके अलावा गोदाम में बाजरा पहुंचते ही भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

- दिनभर चला बाजरा भराई और लोड करने का कार्य
लगातार दूसरे दिन सोमवार को मंडी में खरीद बंद रहने से दिनभर बैगों में बाजरा भराई और इसके बाद ट्रकों में इन्हें लोड करने का काम चला। करीब 350 श्रमिक इस कार्य में लगे हुए हैं। वहीं, एजेंसी अधिकारियों का कहना है कि अब खरीद कार्य में और तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:
अब तक बाजरा के 28862 बैग गोदाम तक पहुंचाए जा चुके हैं। सोमवार को करीब छह हजार क्विंटल बाजरा का उठान किया गया।
-राजेश, हैफेड, सहायक मैनेजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें