गांव बडराई में लावारिश पशुओं को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : CharkhiDadri
गांव बडराई में पंचायत आयोजित की गई। इसमें लावारिस पशुओं को छोड़े जाने पर जुर्माना का प्रावधान किया गया है।
सरपंच धर्मबीर बडराई की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। आए दिन खेतों में पशुओं द्वारा फसलों में नुकसान किया जा रहा है। किसान रात भर खेतों में रखवाली करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि साथ लगते गांवों से कुछ लोग उनके सीमा क्षेत्र में लावारिस पशुओं को छोड़ देते हैं, जो उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।
सरपंच धर्मबीर सिंह ने कहा कि ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर फिलहाल सभी लावारिस पशुओं को गोशाला में भिजवा दिया है। सरपंच धर्मबीर सिंह ने कहा कि अब अगर गांव का कोई व्यक्ति अपने पशुओं को छोड़ेगा तो ग्राम पंचायत उस पर 21 हजार जुर्माना लगाएगी। इसके अलावा यदि बाहरी व्यक्ति लावारिस पशुओं को छोड़ेगा तो उस पर 51 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत में सूबेदार बख्तावर सिंह, रूलाराम, शमशेर सिंह, अमर सिंह, ब्रजपाल, राजा बडराई व साहब सिंह आदि मौजूद थे।