फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पहली मेरिट सूची जारी, 3 राजकीय आईटीआई में 507 सीटें आवंटित

Thu, 03 Jul 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेज 4 की प्रस्तावित लीड
विज्ञापन

फोटो- 20
रावलधी स्थित नोडल आईटीआई में दस्तावेज जांच करवाते आवेदक। संवाद
- अब 7 जुलाई तक दस्तावेज लेकर संस्थान में पहुंचें आवेदक, ऑनलाइन फीस भरकर लें सकेंगे दाखिला
- संस्थान की ओर से भी सभी आवेदकों को किए जा रहे फोन, आवेदकों को दी जा रही सूची जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/कादमा। सभी आईटीआई में वीरवार को पहली मेरिट सूची जारी की गई है। अब आवेदक कॉल आने पर संबंधित संस्थान में जाकर दाखिला ले सकते हैं। पहली सूची में जिले के 3 आईटीआई की 507 सीटें आवंटित हुई हैं।

जिले के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अब तक 2970 आवेदन आए हैं। 27 जून आवेदन की अंतिम तिथि रही। अब संस्थानों में दाखिला के लिए पहली मेरिट सूची की गई है। दूसरी ओर संस्थानों की ओर से सूची में शामिल आवेदकों को फोन कर जानकारी दी जा रही है। उनको दाखिला लेने के लिए सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी संस्थानों में सभी वर्गों की लड़कियों के लिए 545 रुपये जबकि लड़कों के लिए 590 रुपये फीस तय की गई है। यह फीस आवेदकों को ऑनलाइन भरनी होगी। इससे पहले संस्थान में जाकर अपनी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन


आवेदकों को दाखिला के लिए सीट आवंटन पत्र, आवेदन फॉर्म, दसवीं व 12वीं कक्षा की मार्कशीट, फैमिली आईडी, डोमिसाइल, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बैंक कॉपी, चरित्र प्रमाणपत्र व दो फोटो साथ लेकर जाना होगा। गांव रावलधी स्थित नोडल आईटीआई के प्राचार्य अनिल दलाल ने बताया कि 7 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापित होंगे जबकि 8 जुलाई तक आवेदक फीस भर पाएंगे। कादमा आईटीआई प्राचार्य सोमबीर सिंह व कलाली बलाली आईटीआई प्राचार्य सुरजीत बजाड़ ने सीट आवंटित के बारे में बात की गई।

- किस आईटीआई में कितनी सीटें हुईं आवंटित

रावलधी नोडल आईटीआई
ट्रेड का नाम - कुल सीटें - आवंटित सीटें

कोपा ( एससीवीटी) - 24 - 9

कोपा - 48 - 36

ड्रेस मेकिंग - 20 - 1

इलेक्ट्रीशियन - 40 - 32

फिटर - 40 - 24
टर्नर - 40 - 8
वेल्डर - 40 - 15

कारपेंटर - 48 - 4

प्लंबर - 48 - 13
ड्राफ्टमैन सिविल - 24 - 7

मैकेनिक डीजल - 24 - 17

पेंटर सामान्य - 20 - 0
मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 24-12
मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 24- 11

मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24- 14

मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड - 24-9
मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड - 24-13
स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट अंग्रेजी - 24- 8
स्टैनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट हिंदी ( एससीवीटी) - 24- 9

कुल - 584 - 261







कलाली- बलाली आईटीआई
ट्रेड का नाम - सीटों की संख्या - आवंटित सीटें

कोपा - 48 - 25
ड्रेस मेकिंग - 20 - 1

इलेक्ट्रीशियन - 40 - 28
फिटर - 20 - 12

टर्नर - 20 - 11

वेल्डर - 40 - 16
प्लंबर - 40 - 11

वायरमैन ( एससीवीटी) - 20 - 14

पेंटर सामान्य - 20 - 2
मोटर मैकेनिल व्हीकल - 24 - 14

मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24 - 0

सोलर टेक्नीशियन - 20 - 11
कुल - 336 - 145
-


कादमा आईटीआई

ट्रेड का नाम - कुल सीटें - आवंटित सीटें
कोपा - 24 -18
कोपा( एससीवीटी) - 24 -11
सिलाई प्रौद्योगिकी - 20 - 1
इलेक्ट्रीशियन ( एससीवीटी) - 20 -14

फिटर - 20 -12

ड्राफ्टमैन सिविल - 24 -0
वेल्डर - 40 - 9
फायर टेक्नोलॉजी( एससीवीटी)- 20 -11

सोलर टेक्नीशियन - 20 -11

स्टेनोग्राफी इन हिंदी - 24 -9
कुल - 220- 101
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें