फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जन औषधि केंद्र से अब तक 5,000 मरीज सस्ते दाम पर ले चुके दवाएं

Sun, 30 Mar 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी नागरिक अस्पताल में शुरू किए जन औषधि केंद्र से दवा लेते मरीज। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दादरी नागरिक अस्पताल में शुरू किए गए जन औषधि केंद्र से दवा लेते मरीज। संवाद
- दादरी नागरिक अस्पताल की पुरानी ओपीडी विंग में शुरू किया गया है जन औषधि केंद्र, 75 प्रकार की दवाएं उपलब्ध
- मेडिकल स्टोर से 70 से 80 फीसदी कम दाम पर मरीजों को मिल रहीं दवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में खोला गया जन औषधि केंद्र मरीजों को खूब रास आ रहा है। दो माह के अंदर करीब 5,000 मरीज यहां से सस्ते दामों पर दवा प्राप्त कर चुके हैं। खास बात यह है कि जो दवा नागरिक अस्पताल के दवा काउंटर पर उपलब्ध नहीं होती, वह यहां मंगाई जाती है।
जन औषधि केंद्र पर मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से काफी कम कीमत पर विभिन्न प्रकार की दवाएं और सर्जिकल उपकरण मिल जाते हैं। महिलाओं को यहां सेनेटरी पैड मात्र एक रुपये में मिलता है। इतना ही नहीं, मरीज की आवश्यकता के अनुसार यहां ऑर्डर देकर भी दवाएं मंगवाने का प्रावधान है। जन औषधि केंद्र के इन तमाम फायदों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने दो माह माह पहले नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र शुरू किया था।
विज्ञापन

वहीं, इससे पहले मार्च 2024 में जगह चयन की प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र शुरू किया गया। इसका मरीजों को पूरा लाभ मिल रहा है। आने वाले समय में यहां दवाओं की उपलब्धता में और विस्तार किया जाएगा।
2,200 रहती है सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की दैनिक ओपीडी
दादरी जिले में नागरिक अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल के अलावा तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन 17 केंद्रों की दैनिक ओपीडी करीब 2,200 रहती है। पहले कई मरीजों को दवाएं बाहर से महंगे दामों पर खरीदनी पड़ती थीं, लेकिन, अब उन्हें केंद्र पर ही दवाएं उपलब्ध हो रही हैं।



- विधानसभा में भी उठा था मुद्दा
दादरी में जन औषधि केंद्र की कमी का मुद्दा पिछले विधानसभा सत्र में भी उठा था। उस दौरान सरकार की ओर से दादरी में जल्द जन औषधि केंद्र खोलने का दावा किया गया था। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र शुरू कर दिया।



ये है जन औषधि केंद्र योजना

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने वर्ष 2008 में जन औषधि केंद्र योजना की शुरुआत की थी। बाद में इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना कर दिया गया। यहां हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर, खांसी, जुकाम, बुखार, सर्जिकल उपकरण एवं अन्य दवाएं बाहर से काफी कम दाम पर मरीजों को दी जाती हैं।
विज्ञापन




वर्सन:

जन औषधि केंद्र पर 75 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। यहां मेडिकल स्टोर की तुलना में 70 से 80 फीसदी कम रेट पर मरीजों को दवाएं उपलब्ध हो जाती हैं। प्रतिदिन करीब 100 मरीज यहां से दवाएं प्राप्त कर रहे हैं।

-प्रदीप, फार्मासिस्ट, दादरी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें