कार्यालय में समस्याएं सुनते विधायक सुनील सांगवान। स्रोत : संगठन
दादरी हलके के विधायक ने शनिवार को कैंप कार्यालय में लगाया जनता दरबार, अधिकारियों को दिए आमजन की समस्याओं के निपटान करने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनीं। इसमें शहर व गांवों के लोग अपनी समस्या लेकर विधायक के समक्ष पहुंचे और समाधान की गुहार लगाई। विधायक ने समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार धरातल पर योजनाओं को लागू कर रही है। इससे लोगों को सरकार की योजनाओं का सीधे रूप से फायदा मिल रहा है। आगे भी मिलेगा। लोगों ने विधायक के समक्ष नहरी पानी की किल्लत, दूषित जलभराव, दूषित पेयजल आपूर्ति, गली निर्माण की समस्याएं लिखित में देकर समाधान की अपील की।
विधायक ने कहा कि वह अधिकारियों के साथ अब गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करवाएंगे। विधायक सुनील सांगवान 31 मार्च से हलके में धन्यवादी दौरा भी करेंगे।