फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव पांच नए मामले आए सामने, दो संक्रमित हुए स्वस्थ

विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन में स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
जिले में वीरवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें दो महिलाएं भी हैं। नए चार संक्रमित शहर के परशुराम चौक के समीप रहने वाले हैं जबकि पांचवां संक्रमित भिवानी जिले के बडाला गांव का है। शहर निवासी चारों संक्रमित एक ही परिवार के हैं और पहले संक्रमित मिल चुके व्यक्ति के संपर्क में आए हुए हैं। पांचों नए संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर लिया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने पुष्टि करते हुए बताया कि नए पांच पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 130 हो गई है। इनमें से 88 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। जिले में अब 41 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि नए पांचों संक्रमितों में से चार दादरी शहर के ही रहने वाले हैं।
चंचल तोमर नेज बताया कि संक्रमित महिलाओं की उम्र 44 और 38 साल है। उन्होंने बताया कि परशुराम चौक के समीप रहने वाले इस परिवार के एक बुजुर्ग की रिपोर्ट त 17 जुलाई को पॉजिटिव आई थी और गत 21 जुलाई को पूरे परिवार का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। अब बुजुर्ग की 44 और 38 वर्षीय पुत्र वधुओं समेत 38 वर्षीय बेटे और 20 वर्षीय पोते की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

नौकरी के लिए मेडिकल कराने पहुंचा था बडाला निवासी संक्रमित
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि भिवानी जिले के बडाला गांव निवासी 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह गत 20 जुलाई को अपनी बहन के घर गांव मंदोला आया था। वह एक प्लांट में नौकरी के लिए गया था और वहां मेडिकल मांगने पर वह गत 21 जुलाई को कोरोना टेस्ट कराने दादरी सिविल अस्पताल पहुंचा था।
कोरोना टेस्ट के लिए अब तक लिए गए 6721 सैंपल
कोरोना टेस्ट के लिए अब तक जिले से 6721 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 130 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 6492 की रिपोर्ट निगेटिव है। जिले में 1570 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं और 1717 लोग होम क्वारंटीन हैं। 16लोगों को कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में और तीन लोग क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती हैं। 99 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
पांच दिनों में सामने आए 26 मामले, आठ संक्रमित हुए ठीक
अब सामने आए ज्यादातर पॉजिटिव केस पहले संक्रमित मिले चुके लोगों के संपर्क में आए हुए हैं। कोरोना संक्रमण की चेन बनने से पिछले पांच दिनों में 26 नए मामले सामने आ गए हैं जबकि आठ संक्रमित ठीक होकर घर लौटे हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 130 हो गई है और इनमें से 88 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है।
वर्जन-
पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस जिले में सामने आए हैं और चार संक्रमित पहले कोरोना पॉजिटिव मिल चुके परिवार के सदस्य के संपर्क में आए हुए हैं। अब नए चारों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का हम पता लगा रहे हैं ताकि उनके भी सैंपल लिए जा सकें।
विज्ञापन

- डॉ. मंजू कादयान, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें