फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर बनेंगे पांच नए पुल, एक साल बाद मिली मंजूरी

Sun, 05 Oct 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नहर पर बना पुल। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर पांच नए पुलों के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। सिंचाई विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रतीक्षित प्रोजेक्ट को करीब एक साल बाद स्वीकृति मिली है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
इन पुलों के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और सुगम होगा। साथ ही खेतों तक ट्रैक्टर व अन्य वाहनों की पहुंच आसान हो जाएगी। प्रत्येक पुल के निर्माण पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आएगी यानी कुल मिलाकर पांच करोड़ रुपये का बजट इस योजना के लिए स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

ये पुल बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर गांव अचीना-भागवी, लोहरवाड़ा-भागवी सहित अन्य तीन स्थानों पर बनाए जाएंगे। जिले में करीब 75 नहरें हैं, जिनमें लोहारू कैनाल, लोहारू फीडर, दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी, सतनाली फीडर, कितलाना डिस्ट्रीब्यूटरी समेत कई माइनर और सब माइनर शामिल हैं।
विज्ञापन

इन नहरों पर पुलों का निर्माण न केवल गांवों को आपस में जोड़ने के लिए आवश्यक है बल्कि ग्रामीण सड़कों और खेतों तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए भी बेहद जरूरी है। विशेष रूप से खेती-बाड़ी के कार्यों में ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों की आवाजाही के लिए नहरों पर पुल होना आवश्यक है। आमतौर पर हर 1000 मीटर की दूरी पर एक पुल की जरूरत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें