चरखी दादरी। संस्थान से पासआउट विद्यार्थियों के लिए आईटीआई रावलधी में प्रधानाचार्य जीतपाल की अध्यक्षता में शनिवार को कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
वरिष्ठ वर्ग अनुदेशक श्रीनिवास, वर्ग अनुदेशक राजेेंद्र दहिया ने चेयरमैन का स्वागत किया। चेयरमैन सैनी ने संस्थान से पासआउट विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए। 17 विभिन्न प्रकार के ट्रेड में पासआउट विद्यार्थियों को ट्रेड के अनुसार सर्टिफिकेट और ट्राॅफी देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सैनी ने कहा कि आज हर इंसान को कौशल पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि तकनीक के इस युग में कौशल को अगर समय के अनुसार अपडेट न किया जाए तो व्यक्ति कहीं न कहीं जीवन में पिछड़ जाता है।
आईटीआई कौशल विकास को बढ़ाने और अपग्रेड करने का बेहतरीन संस्थान होता है। इस मौके पर जोगेंद्र सिंह, विकास कुमार, समीर, प्रवीण लिपिक, अनुदेशक जयवीर, विजेंद्र आदि उपस्थित रहे।