फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो पक्षों के जमीन विवाद में 5 घायल, 6 पर केस दर्ज

Fri, 11 Oct 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से चल रहा विवाद, चिड़िया चौकी पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव चिड़िया निवासी एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच रास्ते की जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। घायल पक्ष के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने दूसरे पक्ष के 6 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल छोटेलाल ने पुलिस को बताया कि उसका अपने परिवार के लोगों से जमीन के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसके कारण उनकी आपस में बोलचाल बंद है। 2 अक्तूबर को वह अपने खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति वहां आ आ गया। उसने उनकी बाजरे की पुलियां उठाकर फेंकनी शुरू कर दीं। उसने विरोध किया तो वह घर चला गया।
विज्ञापन

घायल ने बताया कि बाद में वह अपने अन्य परिजनों के साथ खेत में आया। इस दौरान उसके साथ कुछ अन्य लाठीधारक भी थे। बाद में आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। उनके पक्ष से डिगराम, छोटेलाल, किरण, शीला व दर्शना घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि घायल पक्ष के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने विनोद, सतनारायण, रितेश, रूपेश, हरीश और मोहित पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें