रेवाड़ी के बोहका की रहने वाली पीड़ित महिला ने दादरी बस स्टैंड चौकी में दी शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी बस स्टैंड से बस में सवार हुई रेवाड़ी जिले की रहने वाली एक महिला के बैग से पर्स चोरी हो गया। पर्स में 20 हजार नकद और मोबाइल फोन था। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत थाने में दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला मोनिका ने बताया कि वह रेवाड़ी के बोहका की रहने वाली है। 7 अक्तूबर को दोपहर सवा 2 बजे वह घर जाने के लिए दादरी बस स्टैंड पर आई थी। उस दौरान उसने काउंटर पर टिकट लिया और कनीना जाने वाली बस में चढ़ गई। जब उसने अपना बैग चेक किया तो इसमें से उसका मोबाइल फोन, दो पर्स व 20 हजार रुपये चोरी मिले। उसने पुलिस से चोर का पता लगाकर सामान व रुपये दिलवाने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार का कहना है कि बस स्टैंड चौकी पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।