फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मंडी से 4610 मिटि्रक टन बाजरे की उठान बाकी

Mon, 14 Oct 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। अनाज मंडी में बाजरे की आवक जोर पकड़े है।उसके अनुसार खरीद व उठान प्रक्रिया धीमी है। सोमवार से खरीद शुरू होने पर आवक और जोर पकड़ेगी। ऐसे में आगामी कुछ दिनों में मंडी परिसर में जगह की कमी खलेगी। इसे देखते हुए अधिकारियों को खरीद व उठान कार्य में तेजी लाने की जरूरत है।
अब तक की स्थिति देखें तो दादरी मंडी में 4,023 किसानों ने गेटपास कटवाए हैं। 1,07,817 क्विंटल बाजरे की कुल आवक हुई है। इसमें से हैफेड 62,100 क्विंटल बाजरा खरीद चुकी है जबकि 45 हजार क्विंटल की खरीद अभी बाकी है। वहीं, खरीदे गए बाजरा में से हैफेड की ओर से 46,100 क्विंटल की उठान हो चुकी है जबकि 16 हजार क्विंटल बाजरा अब भी मंडी में है।
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना है कि खरीद के साथ उठान कार्य में भी तेजी लाने की दरकार है। अन्यथा, आवक के जोर पकड़ने पर मंडी में जगह की कमी पड़ना तय है। अगर ऐसा हुआ तो आढ़तियों के साथ किसानों को भी परेशानियों से दो-चार होना पड़ेगा। आढ़तियों का कहना है कि फिलहाल मंडी परिसर में दुकानों के आगे और टिन शेड के नीचे काफी बाजरा पड़ा है। इसे जल्द से जल्द गोदामों तक पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन

दो दिन खरीद रही बंद, 16 हजार क्विंटल बाजरा ही उठा : बता दें कि दो दिन दादरी मंडी में बाजरे की खरीद बंद रही। इन दो दिनों में एजेंसी ने करीब 16,000 क्विंटल बाजरे की उठान ही की। सोमवार से बाजरा खरीद शुरू हाेगी। ऐसे में आवक का आंकड़ा 1.25 लाख क्विंटल से पार पहुंच सकता है। मंडी परिसर में फिलहाल सरकारी एजेंसी ने खरीदे गए बाजरे को खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें