चरखी दादरी। दादरी नगर व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश पांडवानिया को अग्रवाल वैश्य समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष व भारत विकास परिषद दादरी शाखा के प्रधान संजय गर्ग को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अनुशंसा पर दादरी निवासी नीतू बंसल को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
मनोनीत पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता सहित प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताया है। मनोनीत पदाधिकारियों को अग्रवाल वैश्य समाज जिला अध्यक्ष सुरेश ऐरन, विनोद जैन, राकेश गुप्ता, श्रवण गुप्ता ने बधाई दी है। संवाद