फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रैली में भेजीं 46 बसें, यात्री बोले- बूथ पै बैठे-बैठे म्हारी रैल्ली लिकड़गी

Wed, 17 Jul 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ में आयोजित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के लिए जिले से परिवहन विभाग की ओर से 46 बसें भेजी गईं। इसक चलते जिले में लोकल व लंबे रूटों पर सेवाएं चरमराई रहीं। ज्यादातर समय बस स्टैंड के बूथ खाली ही नजर आए। परेशान यात्रियों ने हरियाणवी लहजे में कहा कि अधिकारियों नै बस तो रैल्ली मै भेज दी, उरे बूथ पै बैठे-बैठे म्हारी रैल्ली लिकड़गी।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के बेडे में 124 बसें शामिल हैं। इनमें से 37 फीसदी बसें महेंद्रगढ़ भेजे जाने से 30 बसें लंबे और लोकल रूटों के लिए 78 बसें ही बच गईं। ये बसें सभी रूटों को कवर नहीं कर पाईं। अधिकारियों की ओर से अतिरिक्त फेरे लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का प्रयास किया, लेकिन से नाकाफी रहा और यात्रियों ने शाम तक परेशानी झेली।

दरअसल, महेंद्रगढ़ में मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह जनता को संबोधित करने पहुंचे। रैली के मद्देनजर नारनौल डिपो ने 10 मिनी बसें सोमवार को ही दादरी डिपो से मांग ली थी। ये बसें सोमवार को ही नारनौल भेज दी गई थी। इसके बाद मंगलवार को 36 बसें 0विभिन्न गांवों से रवाना हुईं। ऐसे में इन रूटों पर बसों के पहिये न घूमने से यात्रियों खासकर छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोहतक, भिवानी, झज्जर, बेरी, कादमा-सतनाली, बाढड़ा, दादरी-दिल्ली, दादरी-चंडीगढ़ आदि रूटों पर ज्यादा असर देखने को मिला।
विज्ञापन


इन गांवों से महेंद्रगढ़ भेजी गईं बसें
दादरी से 6 और बाढड़ा से 2 बसें रैली के लिए भेजी गई। इसके अलावा बौंदकलां, मोरवाला, सांवड़,चांगरोड, बधवाना, पिचोपाकलां, जीतपुरा, कादमा, कलियाणा, बेरला, मौड़ी, इमलोटा, छपार, चरखी, अचीना ताल, कंहेटी, रानीला, लोहरवाडा, झोझूकलां व लाड गांव से एक-एक बस भेजी गई।


इन रूटों पर की गई कटौती
रैली में बसें जाने के चलते दादरी-रोहतक, दादरी- सतनाली, दादरी- कनीना, दादरी-लोहारू, दादरी- भिवानी, दादरी-झज्जर आदि रूटों पर बस सेवाओं में कटौती की गई और इसके चलते करीब दस हजार से ज्यादा यात्री परेशान रहे।

यात्री बोले- बस का इंतजार करके हो चुके परेशान, बूथ पड़े वीरान
रोहतक जाने के लिए पिछले दो घंटे से बस स्टैंड के बूथ पर बस लगने का इंतजार कर रहा हूं। अब तक बस नहीं आई है। रोहतक पहुंचना बेहद जरूरी है, जबकि बूथ पर बस नहीं लग रही। - करतार सिंह, यात्री

दादरी में अपने किसी परिचित के पास आया था और अब वापस खेरड़ी गांव जा रहा हूं। पिछले करीब डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन बूथ पर बस नहीं लगी है। रैली के चक्कर मै म्हारी रैल्ली लिकड़गी। - जयपान सिंह, यात्री

सुबह दवा लेने के लिए दादरी आया था। अब गांव दूधवा जाने के लिए पिछले दो घंटे से बस नहीं मिली है। अधिकारी बसों की कमी बता रहे हैं। - जीवनराम, यात्री

बूथ पर बैठकर बस आने का इंतजार कर रही हूं। मुझे फतेहगढ़ गांव जाना है और इंतजार करके परेशान हो चुकी है। अधिकारी अगर रैली या अन्य जगह बस भेजते हैं, तो यात्रियों के लिए दूसरी व्यवस्था करनी चाहिए। - तारामणि, यात्री


बसों की कमी के बावजूद हमने हरसंभव वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। इस तरह की स्थिति में यात्रियों को थोड़ी बहुत परेशानी होना स्वभाविक है। - नवरत्न शर्मा, निरीक्षण, दादरी रोडवेज डिपो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें