फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मेले में 44 युवाओं को मिला रोजगार, 78 ने किया रक्तदान

Mon, 29 Jul 2024 05:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल जिला बनाओ संगठन की ओर से रविवार को रानीला में आयोजित किया गया रोजगार मेला और रक्तदान शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। माॅडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से गांव रानीला में 920वां रक्तदान व 54वां लघु रोजगार मेला लगाया गया। शिविरों की अध्यक्षता मास्टर अजीत ने की। वहीं, बतौर मुख्य अतिथि संगठन संस्थापक पूर्व बैंक अधिकारी बलवान साहू ने शिरकत की।
विशिष्ट अतिथि भवानी तंवर, राममेहर शर्मा व पहलवान नफे साहू ने शिरकत की। समारोह के दौरान आयोजकों व मौजिज ग्रामीणों ने अनिल बलवान साहू को उनके सामाजिक कार्यों की मुहिम के लिए सम्मानित किया। शिविर में एम्स बाढसा टीम ने 78 यूनिट रक्त का एकत्र किया और रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में 171 युवाओं ने पंजीकरण करवाया। इसमें से शिवम ऑटो टेक ने 7, एसएलवी ने 5, टाइटवेल ने 17, डायनामिक ने 13, अमूल व एजियन ने 12 युवाओं को रोजगार दिया। संगठन युवा विंग अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल बलवान साहू और मास्टर अजीत ने कहा कि समाज रूपी संस्था में प्रत्येक वर्ग से मिलकर ही आगे बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान नवीन, अजय रानीला, मनीष इंदौरा, रिंकू, प्रमोद शर्मा, देशराज शर्मा, नंबरदार रिसाल सिंह, दिनेश कुमार, हरज्ञान, वजीर, सोनू, इंद्र, संदीप आदि मौजूद रहे।
फोटो - 10
रानीला संगठन के रोजगार मेले में पंजीकरण कराते युवा। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें