फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पंचगाव राजकीय स्कूल का भवन जर्जर, पुनर्निर्माण की योजना ठंडे बस्ते में

विज्ञापन
 गांव पंचगाव स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल भवन की कंडम छत। संवाद
विज्ञापन
करीब 60 साल पहले बना था राजकीय स्कूल का भवन, पुनर्निर्माण की मांग पूरी न होने से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव पंचगांव स्थित राजकीय स्कूल का भवन पिछले काफी समय से जर्जर है। ग्रामीण कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों व प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं। बावजूद इसके स्कूल भवन के पुनर्निर्माण की योजना ठंडे बस्ते में है। इसके चलते ग्रामीणों में प्रशासन व विभाग के प्रति रोष बना हुआ है।
पूर्व सरपंच राजेश श्योराण, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, कुलवीर श्योराण, प्रदीप, साहिल, महिपाल, संदीप धर्मवीर सुमन आदि ने बताया कि राजकीय स्कूल का निर्माण करीब 60 साल पहले हुआ था। स्कूल में छह कमरे हैं। अब स्कूल का भवन जर्जर हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि छत का प्लास्टर भी गिर रहा है। वहीं, इस स्कूल में करीब 25 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। भवन जर्जर होने से अभिभावकों को हादसे का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कमरों की छत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। छत कब गिर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। अगर जल्द स्कूल का निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन करने करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय की जर्जर इमारत होने की वजह से कभी भी हादसा हो सकता है। कमरों की छत से बारिश का पानी टपकता है।

- पुनर्निर्माण का प्रस्ताव मुख्यालय भेज चुका है विभाग
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पंचगाव स्कूल भवन के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। फिलहाल, यह प्रस्ताव मुख्यालय भेजकर बजट की मांग की गई है। बजट राशि जारी होते ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर भवन पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्सन :
उपमंडल में जहां भी स्कूल का भवन जर्जर है। उनके निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। जैसे ही बजट राशि मिलेगी भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-जलकरण, खंड शिक्षा अधिकारी, बाढड़ा
फोटो- 26
गांव पंचगाव स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल भवन। संवाद
फोटो 27
स्कूल में तैनात अध्यापक के साथ बैठक करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें