फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी शुरू होने के बाद 43 लोग मिल चुके संक्रमित

विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच कराने सिविल अस्पताल पहुंचे लोग। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान बंद की गई सिविल अस्पताल की ओपीडी दोबारा शुरू होने के बाद जिले में 43 संक्रमित मिल चुके हैं। गत 15 मई से ओपीडी शुरू हुई है और इससे पहले जिले में दो ही संक्रमित मिले थे। गत 24 दिनों में जिले में 43 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। ओपीडी शुरू होने से लेकर 10 जून तक करीब 1700 सैंपल ओपीडी के जरिए हुए हैं और इन सैंपलों में से ही सभी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के अनुसार दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोग सैंपल देने के लिए खुद अस्पताल पहुंचकर समझदारी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

चरखी दादरी सिविल अस्पताल की सामान्य दिनों में दैनिक ओपीडी 500 से 550 के बीच रहती है। लॉकडाउन के दौरान ओपीडी बंद कर दी गई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने उस दौरान मोबाइल टीमों का गठन किया था जिन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने वाले बीमार लोगों का घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांचा था। मोबाइल टीमों ने कंट्रोल रूम में आईं 2500 से ज्यादा कॉल पर रिस्पॉंस देते हुए घर पहुंचकर अपनी सेवाएं दीं। गत 15 मई से सिविल अस्पताल की ओपीडी सेवा फिर से शुरू दी गई है। हालांकि अब ओपीडी का आंकड़ा गिरकर 80 से 100 तक ही सीमित है। इनमें भी ज्यादातर अपने सैंपल की जांच कराने आते हैं।
चिकित्सकों के अनुसार ओपीडी शुरू होने से कोरोना संक्रमित केस आसानी से पकड़ में आए हैं। लोगों ने भी जिले में पहुंचते ही कोरोना टेस्ट कराने के लिए अस्पताल पहुंचकर समझदारी दिखाई है। ओपीडी में आने के बाद इन 43 संक्रमितों में से ज्यादातर को सैंपल लेते ही आइसोलेट कर दिया गया था और ऐसे में अन्य व्यक्ति इनके संपर्क में आने से बच गए।
विज्ञापन

बाक्स: जून के आठ दिनों में मिले 22 संक्रमित
जून माह में सबसे अधिक कोरोना केस सामने आए हैं। एक जून को सात कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। दो जून को चार नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए थे और एक संक्रमित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। तीन जून को भी छह कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। सात जून को तीन पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। आठ जून को दो पॉजिटिव केस सामने आए थे।
3682 सैंपल भेजे, 3254 की रिपोर्ट निगेटिव
10 जून तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 3682 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 3254 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को 62 सैंपल भेजे गए जबकि 68 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 31 लोगों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया जबकि 16 क्वारंटीन सेंटरों में रहे। विभाग ने 1447 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। 113 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
37 हैं जिले में एक्टिव केस
चरखी दादरी जिले में अब तक 45 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से सात को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग डिस्चार्ज कर चुका है जबकि एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आने के चलते उसके मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस समय जिले में कोरोना के 37 एक्टिव केस हैं।
इन जगहों से है कोरोना संक्रमितों का जुड़ाव
जिले में कोरोना संक्रमित मिले 45 लोगों में से 60 फीसदी का जुड़ा गुरुग्राम से है। गुरुग्राम के अलावा मेघालय, श्रीनगर, दादर नगर हवेली, सूरत, मुंबई, आजादपुर मंडी आदि जगहों से लौटने वाले लोग संक्रमित मिले हैं।
ओपीडी शुरू होने से पहले केवल दो कोरोना पॉजिटिव केस थे जो अब बढ़कर 45 हो गए हैं। इनमें से 37 ही एक्टिव केस हैं। ओपीडी के जरिए अब प्रतिदिन करीब 60 से 70 सैंपल लिए जा रहे हैं। 43 पॉजिटिव केस ओपीडी शुरू होने के बाद मिले हैं।
विज्ञापन

डॉ. चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें