फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दोनों हलकों से 42 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, अपनी ही पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कई नेता

Fri, 13 Sep 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी एसडीए को नामांकन फार्म सौंपतीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मनीषा सांगवान। संवाद
विज्ञापन
दादरी हलके से 23 तो बाढड़ा हलके से भरे गए 19 नामांकन फार्म, कांग्रेस और भाजपा के दावेदार टिकट कटने पर समर्थकों के साथ पहुंचे निर्दलीय पर्चा भरने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया वीरवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन तक जिले के दादरी और बाढड़ा हलकाें से 42 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म भरकर रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाया। दादरी हलके से 23 और बाढड़ा हलके से 22 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी। कुछ दावेदार टिकट कटने पर अपनी ही पार्टी से बागी हो गए।
वीरवार को दादरी हलके से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा सांगवान ने नामांकन फार्म भरा। उससे पहले उन्होंने शहर में रोड शो किया। खास बात यह रही कि दादरी हलके से टिकट के दूसरे दावेदार विधायक सोमबीर सांगवान मनीषा सांगवान का नामांकन करवाने पहुंचे। वहीं, जजपा प्रत्याशी पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं पूर्व विधायक राजदीप फोगाट ने भी रोड शो किया। उनके रोड शो में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी शामिल हुए।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू ने ताल ठोकी। इनेलो-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर आनंद श्योराण ने नामांकन पर्चा भरा। खास बात यह रही कि बसपा के चार कार्यकर्ता उनके साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय तक पहुंचे।
बाढड़ा हलके में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल के दामाद पूर्व विधायक सोमवीर सिंह ने नामांकन किया। सोमवीर सिंह दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने छह चुनाव लड़े हैं। उनका हलका लोहारू है। मौजूदा समीकरणों को देखते हुए बड़े चेहरे के तौर पर कांग्रेस ने उन्हें चुनावी अखाड़े में उतारा है। बाढड़ा से कांग्रेस के टिकट के दावेदार माने जा रहे सोमवीर घसोला ने रोड शो निकालकर निर्दलीय नामांकन किया। बाढड़ा में जजपा प्रत्याशी के तौर पर कर्नल यशवीर सिंह श्योराण ने नामांकन किया है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर हलका अध्यक्ष राकेश श्योराण ने नामांकन किया है। इनेलो प्रत्याशी के तौर पर विजय पंचगांवा ने नामांकन किया है। किसान पार्टी से महेंद्र सिंह समेत वीरवार को तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाढड़ा हलके से नामांकन फार्म जमा करवाया।

- ये हुए अपनी पार्टी से बागी
पिछले 40 सालों से भाजपा व आरएसएस से जुड़े नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय छपारिया भी पार्टी से बागी हुए और उन्होंने निर्दलीय ताल ठोक दी। संजय छपारिया का टिकट लगातार तीसरी बार कटा है। उनके भाई संदीप छपारिया का कहना है कि परिवार की तीन पीढ़ी संघ से जुड़ी है। इसी प्रकार बाढड़ा हलके से कांग्रेस के टिकट के दावेदार सोमवीर घसोला ने टिकट कटने पर निर्दलीय दावेदारी ठोक दी। इनसे पहले दादरी हलके से कांग्रेस नेता अजीत फोगाट ने बागी होते हुए निर्दलीय आवेदन किया था। वहीं, टिकट वितरण से खफा होकर पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने भाजपा को अलविदा कहा था।

- दादरी हलके में सांगवान और फोगाट आमने-सामने
दादरी हलके के मौजूदा चुनावी समीकरणों की बात करें तो भाजपा और कांग्रेस ने सांगवान गोत्र के प्रत्याशी पर दांव खेला है जबकि जजपा ने पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं पूर्व विधायक राजदीप फोगाट पर। खास बात यह है कि सांगवान खाप-40 के प्रधान एवं दादरी विधायक सोमबीर सांगवान कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में हैं। वहीं, फोगाट खाप-19 के पूर्व प्रधान बलवंत नंबरदार का टिकट कटा है।
विज्ञापन


- प्रस्तावकों के बाहर रहने से नामांकन फार्म रहा अधूरा, बाद में अंदर बुलाया
बाढड़ा उपमंडल निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में वीरवार को नामांकन के अंतिम दिन पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए। प्रत्याशी के साथ केवल चार लोगों को ही प्रवेश दिया गया। उपमंडल निर्वाचन कार्यालय के सामने से गुजरने वाली सड़क पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। पुलिस ने बिना काम के प्रवेश करने वालों को बाहर खदेड़ा। कई दलों के प्रस्तावक भी अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इस पर रोष जताया गया। बाद में पता चला कि प्रस्तावक के बिना नामांकन अधूरा रह गया है तो उनको अंदर बुलाया गया। इस दौरान थोड़ी देर तक बहस हुई।

चरखी दादरी हलके से ये प्रत्याशी मैदान में
1- कांग्रेस- मनीषा सांगवान
2- भाजपा- सुनील सांगवान

3- जजपा-राजदीप फोगाट
4- इनेलो-बसपा- आनंद श्योराण

5- आप- धनराज कुंडू

बाढड़ा हलके से राजनीतिक पार्टियों ने इन्हें उतारा मैदान में
1- कांग्रेस- सोमवीर सिंह

2- भाजपा- उमेद पातुवास
3- जजपा- कर्नल यशवीर सिंह श्योराण
4- इनेलो- विजय पंचगांवा
5- आप- राकेश चांदवास

फोटो 33
दादरी एसडीएम को नामांकन फार्म सौंपतीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मनीषा सांगवान। संवाद
फोटो 34
दादरी रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन फार्म देते जजपा प्रत्याशी राजदीप फोगाट।
फोटो 35
बाढड़ा में एसडीएम को नामांकन फार्म देते कांग्रेस प्रत्याशी सोमवीर सिंह। संवाद
फोटो 36
बाढड़ा हलके से कांग्रेस का टिकट न मिलने पर निर्दलीय नामांकन करते सोमवीर घसोला। संवाद
फोटो 37
बाढड़ा नामाकंन केंद्र के दौरान मुख्य द्वार पर प्रवेश के लिए बहस करते लोग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें