फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फिर शुरू हुआ बंदर पकड़ो अभियान, दो दिनों में पिंजरे में 42 फंसे

Fri, 03 Jan 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर में एजेंसी की ओर से लगाए गए पिंजरे में फंसे बंदर। संवाद
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले एजेंसी ने बंद किया था अभियान, वीरवार शाम से दोबारा की गई शुरुआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। एक सप्ताह के विराम के बाद एजेंसी ने शहर में बंदर पकड़ो अभियान दोबारा शुरू कर दिया है। अभियान के दूसरे चरण के पहले दो दिनों में 42 बंदर पकड़े गए हैं। अब पकड़े गए बंदरों की संख्या 120 पहुंच चुकी है। हालांकि, अब भी शहर में 500 से ज्यादा बंदर घूम रहे हैं। लोग उनसे बेहद परेशान हैं।
लंबे इंतजार के बाद करीब 20 दिन पहले नगर परिषद के अधिकारियों ने बंदर पकड़ो अभियान शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाई थी। इसके तत्काल बाद कार्यादेश जारी किए गए और दो दिन बाद ही एजेंसी ने शहर में पहुंचकर पिंजरा लगा दिया था। पहले दिन एजेंसी ने कोर्ट परिसर में पिंजरा लगाकर सात बंदर पकड़े। इसके बाद 6 दिन शहर में अलग-अलग जगहों पर पिंजरा लगाकर करीब 68 बंदर पकड़े गए। एक सप्ताह लगातार मुहिम चलाने के बाद एजेंसी ने अभियान पर विराम लगा दिया और करीब सात दिन तक बंदर नहीं पकड़े गए।
विज्ञापन

अब एजेंसी ने वीरवार से शहर में दोबारा बंदर पकड़ो अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत भी कोर्ट परिसर से की गई। इसके अलावा बाला वाला जोहड़ क्षेत्र में पिंजरा रखा गया। एक सप्ताह के विराम के बाद चलाए गए अभियान के तहत वीरवार और शुक्रवार को दोनों क्षेत्रों से एजेंसी ने 42 बंदर पकड़े।
वहीं, नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि अब अभियान लगातार चलेगा। शहर के किसी भी क्षेत्र के लोग अगर बंदरों की समस्या से परेशान हैं तो नगर परिषद कार्यालय में सूचित कर अपने क्षेत्र में पिंजरा लगवाकर बंदर पकड़वा सकते हैं।
- प्रति बंदर आएगा 998 रुपये खर्च
टेंडर के अनुसार एजेंसी प्रति बंदर नगर परिषद से 998 रुपये लेगी। हालांकि, बंदर पकड़ने से लेकर छोड़ने तक की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी। नगर परिषद अधिकारियों ने अब एजेंसी को अभियान में तेजी लाकर शहर को जल्द बंदरमुक्त बनाने के आदेश दिए हैं। उसी के अनुसार अब एजेंसी एकसाथ दो जगह पिंजरा लगा रही है।
विज्ञापन


वर्सन:
एजेंसी ने बंदर पकड़ो अभियान दोबारा शुरू कर दिया है। वीरवार और शुक्रवार को कोर्ट परिसर व बाला वाला जोहड़ क्षेत्र में पिंजरे लगाकर 42 बंदर पकड़े गए। प्रयास है कि दादरी शहर को जल्द बंदरमुक्त बना दिया जाए।
-राजेश कुमार, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद

फोटो 23
शहर में एजेंसी की ओर से लगाए गए पिंजरे में फंसे बंदर। संवाद
बाला वाला जेहड़, कोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें